फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   dusty vehicle park in dubai there is fine

Auto News: सड़क पर खड़ी की गंदी गाड़ी तो भरना होगा मोटा जुर्माना, जानें क्यों बनाया गया है ये नियम

Sat, 04 May 2024 01:04 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 04 May 2024 01:04 PM IST
सार

आपने कभी पढ़ा है कि गंदी गाड़ी पार्क करने पर जुर्माना देना होगा। ऐसा ही एक नियम है, जिसमें आपको हजारों रुपये का फाइन भरना होगा। जानें क्या है पूरा नियम। 

विज्ञापन
dusty vehicle park in dubai there is fine
Auto News - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त नियमों का पालन करना जरूरी है। अगर आप यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपको जुर्माने के साथ सजा भी भुगतनी पड़ सकती है। वाहन चलाते वक्त अगर आपने हेलमेट नहीं पहना है तो आपको जुर्माना देना होगा। अगर आपने कार की सीट बेल्ट नहीं पहनी है तो भी नियमों का उल्लंघन माना जाएगा तो आपसे फाइन वसूला जाएगा। मगर क्या आपने कभी सुना या पढ़ा है कि गाड़ी गंदी होने पर जुर्माना लगाया गया है। अगर आपने आज से पहले ऐसा मामला पहले कभी नहीं पढ़ा तो इस खबर में जानिए पूरी डिटेल। 

विज्ञापन

गंदी गाड़ी पार्क करने पर देना होगा भारी जुर्माना

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अरब देश संयुक्त अरब अमीरात के दुबई शहर में अगर आपकी गाड़ी गंदी है और आप उसे सड़क पर लेकर आ गए तो आपको जुर्माना भरना होगा। दुबई के यातायात नियमों के तहत अगर किसी ड्राइवर ने अपनी गंदी और मैली गाड़ी को सड़क पर पार्क कर दी या फिर पार्किंग में खड़ी कर दी तो उसे भारतीय करेंसी के अनुसार लगभग 11 हजार का चालान भरना होगा। यहां पर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये नियम कोई नया नियम नहीं है, बल्कि इसे दुबई में साल 2019 में लाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनियां करती हैं ये काम

ये तो आप जानते ही होंगे कि दुबई शहर काफी बिजी शहर हैं। ऐसे में लोग अपनी कार को रोज सही से साफ नहीं कर पाते हैं। ऐसे में जुर्माने से बचने के लिए लोग अपनी कार को साफ करने के लिए कंपनी को दे देते हैं। दुबई में कार धोने के लिए कई स्टार्टअप चल रहे हैं। कार धोने वाली ये कंपनियां 10 मिनट में गाड़ी को साफ कर देती है, साथ ही ये कंपनियां कार धोने में पानी का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करती है। दुबई में इको फ्रेंडली तरीके से गाड़ी को साफ किया जाता है। कंपनियां इस काम के लिए 200 से 350 रुपये तक चार्ज करती है। 

विज्ञापन

क्यों लाया गया ये नियम

दुबई में इस नियम को इसलिए लाया गया, क्योंकि काफी लोग अपनी गाड़ी को सड़क पर पार्क करके कई दिनों की छुट्टियों पर चले जाते हैं। ऐसे में गाड़ी कई दिनों तक खड़ी रहती है और उस पर धूल जम जाती है। बताया जाता है कि ऐसी कंडीशन से शहर की इमेज खराब हो रही थी। इस वजह से दुबई की सरकार ये नियम लेकर आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed