कई बार कार चलाते हुए रबड़ जलने की बदबू से यात्री काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। अक्सर टायर जलने पर ऐसी बदबू आती है लेकिन कुछ मामलों में और कारणों से भी ऐसा हो सकता है। हम इस खबर में आपको ऐसे ही तीन कारणों की जानकारी दे रहे हैं।
फ्यूज जलना
2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर कार के एसी वेंट्स से रबड़ के जलने जैसी बदबू आती है और कुछ समय बाद चली जाती है। तो संभव है कि ऐसा इलेक्ट्रिक शॉर्ट होने के कारण हुआ हो। कई बार फ्यूज जल जाते हैं, जिसके कारण ऐसी बदबू कार में आती है। इसलिए कार के फ्यूज को चेक करना चाहिए।
यह भी पढ़ें - Fuel Type: पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और ईवी, जानें कौन सी कार खरीदना होगी समझदारी
इंजन ऑयल
3 of 5
इंजन ऑयल कैसे बदलें
- फोटो : social
कार के अंदरूनी हिस्सों को सही रखने के लिए इंजन ऑयल का सही होना जरूरी होता है। इसके साथ ही इंजन ऑयल का पूरा होना भी जरूरी होता है। अगर कार में कहीं से भी इंजन ऑयल लीक हो रहा हो तो इंजन के तेज तापमान के कारण बाहर लीक होने वाला ऑयल जलने लगता है। जब लीक होने वाला ऑयल जलने लगता है तो अक्सर रबड़ के जलने जैसी बदबू आने लगती है।
यह भी पढ़ें - Car Handbrake: लंबे समय तक खड़ी रखनी हो कार, तो कभी ना लगाएं हैंडब्रेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
होज पिघलने पर
4 of 5
कार की सर्विस
- फोटो : सोशल मीडिया
जब कार को लंबे समय तक बिना रूके चलाया जाता है तो कई बार इंजन के होज ढीले हो जाते हैं। कुछ मामलों में यह जल भी जाते हैं। जब ऐसा होता है तो कार के केबिन में जलने की बदबू आने लगती है। इसके अलावा भी होज जलने पर एग्जॉस्ट पाइप से सफेद धुआं भी निकलने लगता है।
यह भी पढ़ें - Credit Score: क्या होता है क्रेडिट स्कोर, कार खरीदने में क्यों होता है जरूरी, समझें पूरा गणित
क्या करें
5 of 5
कार सर्विस
- फोटो : सोशल मीडिया
अगर ऊपर बताए किसी भी कारण से आपकी कार के केबिन में जलने की बदबू आती है, तो बिना देर किए किसी अच्छे मेकैनिक के पास जाकर कार को सही से चेक करवाना चाहिए। ऐसा ना करने पर कार के इंजन सहित इलेक्ट्रिकल पार्ट्स में बड़ी परेशानी भी आ सकती है और तब आपका समय और पैसा दोनों खराब होने का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें - Car Resale: कार बेचने की कर रहे हैं तैयारी, जानें इन पांच तरीकों से मिलेगी ज्यादा कीमत