{"_id":"63b5236af8cf9d7b781f6bf7","slug":"ducati-will-launch-nine-super-bikes-in-india-between-10-to-70-lakh-rupees-know-full-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ducati New Bikes: डुकाटी भारत में लॉन्च करेगी नौ बाइक्स, कीमत इतनी कि आ जाएं ब्रेजा और मर्सिडीज जैसी कारें","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Ducati New Bikes: डुकाटी भारत में लॉन्च करेगी नौ बाइक्स, कीमत इतनी कि आ जाएं ब्रेजा और मर्सिडीज जैसी कारें
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: समीर गोयल
Updated Wed, 04 Jan 2023 12:36 PM IST
सार
सुपरबाइक बनाने वाली कंपनी डुकाटी की ओर से इस साल भारतीय बाजार में एक नहीं बल्कि नौ सुपरबाइक्स को लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सभी बाइक्स की क्या कीमत होगी। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
For Reference Only
- फोटो : ducati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इटली की सुपरबाइक बनाने वाली कंपनी डुकाटी की ओर से इस साल भारतीय बाजार में एक नहीं बल्कि नौ बाइक्स को पेश किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी कई सेगमेंट में बाइक्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हम इस खबर में बाइक्स की जानकारी के साथ ही उनकी कीमत की जानकारी भी इस खबर में आपको बता रहे हैं।
आएंगी नौ बाइक्स
2 of 4
For Reference Only
- फोटो : ducati
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि इस साल भारतीय बाजार में कुल नौ सुपरबाइक्स को लॉन्च किया जाएगा। इन बाइक्स में कई सेगमेंट की बाइक्स शामिल होंगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आधिकारिक तौर पर इस साल भारतीय बाजार में जिन बाइक्स को कंपनी की ओर से पेश किया जाएगा उनमें पेनिगेल वी4 आर, मॉन्स्टर एसपी, डैविल वी4, स्ट्रीट फाइटर वी4 एसपी2, मल्टी स्ट्राडा वी4 रैली, स्क्रैंबलर आइकन 2जी, स्क्रैंबलर फुल थ्रॉटल 2जी, स्क्रैंबलर नाइटशिफ्ट 2 जी और स्ट्रीटफाइटर वी4 लैम्बॉर्गिनी जैसी सुपर बाइक्स शामिल हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन सुपरबाइक्स को भारतीय बाजार में लाया जाएगा। यह कई सेगमेंट में आएंगी। इसलिए इनकी कीमत में भी फर्क रहेगा। इन सुपरबाइक्स की कीमत 10 लाख रुपये से शुरू होगी और करीब 70 लाख रुपये तक की कीमत में मिलेगी। कंपनी की ओर से कुछ समय पहले पेश की गई डैजर्ट एक्स बाइक की डिलीवरी भी जनवरी के दूसरे हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है।
दूसरी तिमाही से कंपनी बाइक्स को भारतीय बाजार में पेश करना शुरू करेगी। 15.95 लाख रुपये की कीमत पर मॉनस्टर एसपी आएगी। इसके बाद पेनिगेल वी4 आएगी जिसकी कीमत 69.99 लाख रुपये होगी। तीसरे र्क्वाटर में स्ट्रीटफाइटर वी4 एसपी2 आएगी जिसकी कीमत 35.33 लाख रुपये होगी। इसके बाद डैविल वी4 को 25.91 लाख रुपये की कीमत पर उतारा जाएगा। चौथे और आखिरी र्क्वाटर में मल्टीस्ट्राडा वी4 रैली, स्क्रैंबलर 2जी की रेंज वाली बाइक्स के साथ स्ट्रीटफाइटर वी4 लैम्बॉर्गिनी जैसी सुपर बाइक्स को लॉन्च किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।