Video: दुबई में 280 Kmph की रफ्तार से बाइक चलाने वाला गिरफ्तार, लगा लाखों का जुर्माना
दुबई पुलिस ने अमीरात में एक हाईवे पर 280 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चलाने के आरोप में एक युवा मोटरबाइक चालक को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
दुबई पुलिस ने मोटरसाइकिल जब्त कर ली और उसकी रिहाई के लिए Dh50,000 (करीब 11 लाख 33 हजार रुपये) का जुर्माना लगाया है। यह 2023 के डिक्री 30 के प्रावधानों के अनुसार आता है।
#News | Dubai Police Take Legal Action Against Reckless Motorcyclist for speeding at 280 km/, Seize Motorcycle
विज्ञापन विज्ञापन
Details: https://t.co/J3svhlx39C#YourSecurityOurHappiness#SmartSecureTogether pic.twitter.com/9IZQehUop2 — Dubai Policeشرطة دبي (@DubaiPoliceHQ) October 27, 2023
इस साल की शुरुआत में, दुबई ने अपने ट्रैफिक कानूनों में संशोधन किया है। जिसके तहत इन परिस्थितियों में मोटर चालकों पर Dh50,000 का जुर्माना लगाया जाता है:
- पक्की सड़कों पर मनोरंजन के लिए मोटरसाइकिल चलाना
- वाहन को लापरवाही से या ऐसे तरीके से चलाना जिससे जीवन या संपत्ति को खतरा हो
- लाल बत्ती पर नहीं रूकना और उसे पार कर जाना
- नकली, जाली, अस्पष्ट या गैरकानूनी तरीके से इस्तेमाल की गई नंबर प्लेट के साथ वाहन चलाना
- जानबूझकर पुलिस वाहन से टकराना या जानबूझकर उसे नुकसान पहुंचाना
- 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति द्वारा वाहन चलाना
जिन वाहनों को जब्त किया गया है उन्हें इन शर्तों के तहत रिहा किया जा सकता है:
- ट्रैफिक फाइल के अनुसार वाहन पर देय सभी जुर्माने का भुगतान किया गया हो
- उल्लंघन का सुधार या उसके कारणों को दूर किया जाए
- दुबई पुलिस द्वारा निर्धारित कोई अन्य शर्तें
लापरवाही से हाई स्पीड बाइक चलाने का वीडियो देखें -
Speeding Rider Faces Legal Action for Racing at 280 km/h, Motorcycle Seized
— Dubai Policeشرطة دبي (@DubaiPoliceHQ) October 27, 2023
According to Decree No. 30 of 2023 regarding vehicle impoundment, a fine of up to 50,000 AED is imposed for releasing the seized motorcycle. pic.twitter.com/sUd9OCDVQ8