{"_id":"5afeb0b84f1c1be4408b6196","slug":"droom-technology-private-limited-signs-mou-with-toyota","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रूम में टोयोटा ने किया 3 करोड़ डॉलर का निवेश, दक्षिण-पूर्व एशिया में बनेगी पैठ","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
ड्रूम में टोयोटा ने किया 3 करोड़ डॉलर का निवेश, दक्षिण-पूर्व एशिया में बनेगी पैठ
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 18 May 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
Droom technology
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के पहले और सबसे बड़े ऑनलाइन ऑटो प्लेटफॉर्म ड्रूम में जापान के टोयोटा सुसो कॉरपोरशन ने तीन करोड़ डॉलर का निवेश किया है। टोयोटा सुसो जापान की मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी टोयोटा ग्रुप का सदस्य है। इसी के साथ ड्रूम ने अगले वर्ष तक खुद को अमेरिका के नैस्डेक शेयर बाजार में सूचीबद्घ कराने का लक्ष्य तय किया है।
विज्ञापन
ड्रूम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) संदीप अग्रवाल ने बताया कि कंपनी ने हाल में सीरीज डी के तहत टोयोटा सुसो से तीन करोड़ डॉलर का कोष डॉलर जुटाया है। कोष जुटाने के इस दौर में डिजिटल गैरेज ऑफ जापान का भी साथ मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कोष जुटाने के इस दौर में एशियाई इन्वेस्टमेंट मैनेजर एलिसन इन्वेस्टमेंट के अलावा, कई मौजूदा निवेशकों और अग्रणी संस्थागत निवेशकों, चीन, हांगकांग और दक्षिण-पूर्व एशिया के फैमिली ऑफिस ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
ड्रूम के संस्थापक ने बताया कि इस कोष का इस्तेमाल भारत में ऑनलाइन ऑटोमोबाइल मार्केट प्लेस में ड्रूम की हिस्सेदारी को और मजबूती देने के लिए किया जाएगा। इस समय इस बाजार में ड्रूम की हिस्सेदारी 70 फीसदी है। इसके अलावा, इस कोष के जरिये प्लेटफॉर्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति को मजबूती देने और इकोसिस्टम सर्विस टूल्स को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने के सवाल पर अग्रवाल ने बताया कि इस बारे में तैयारी चल रही है और अगले साल के अंत तक कंपनी को अमेरिका के नैस्डेक शेयर बाजार में सूचीबद्ध करा लिया जाएगा।