फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Driving Tips To Increase The Range of Electric Vehicles

Electric Vehicles: इन आसान टिप्स से इलेक्ट्रिक वाहन की रेंज में हो जाएगा इजाफा, न करें इग्नोर

Sat, 20 Apr 2024 03:47 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 20 Apr 2024 03:47 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक वाहनों की कम रेंज को लेकर लोग अक्सर परेशान रहते हैं। ऐसे में आप इस खबर में जानिए कैसे ईवी वाहनों की रेंज में इजाफा कर सकते हैं। यहां जानिए आसान सी टिप्स की जानकारी।
 

विज्ञापन
Driving Tips To Increase The Range of Electric Vehicles
Electric Vehicles - फोटो : istock

विस्तार

देशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में इजाफा देखा जा रहा है। ईंधन के आसमानी दामों की वजह से काफी लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर रुख कर रहे हैं। इसके साथ ही सरकार और वाहन निर्माता भी समय-समय पर कई तरह के ऑफर्स देते रहते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि ईवी निर्माता लगातार अपने वाहनों में सुधार कर रहे हैं। ईवी वाहनों की रेंज से लेकर उनमें मिलने वाले फीचर्स तक में लगातार अपडेट आ रहा है। हालांकि, आप कुछ बातों का ध्यान रखकर इलेक्ट्रिक वाहनों में मिलने वाली रेंज को बढ़ा सकते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

पहले करें रुट प्लानिंग

अगर आप इलेक्ट्रिक वाहन की रेंज को बढ़ाना चाहता हैं तो किसी भी रुट की पहले से ही योजना बना लें। ऐसा करके  आप ईवी वाहन की रेंज में बढ़ोतरी कर सकते हैं। अगर आप पहले से एक निर्धारित रुट से चलते हैं तो आप ईवी वाहनों के फीचर्स का सही इस्तेमाल कर सकेंगे। कई ईवी वाहनों में नेविगेशन की मदद भी मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्ससरीज का न करें इस्तेमाल

इलेक्ट्रिक वाहन में कभी भी गैर-जरूरी एक्ससरीज का इस्तेमाल न करें। ईवी कार में बिना जरूरत की एक्ससरीज लगाने से उस पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। ऐसा करने पर ईवी को अधिक पावर जेनरेट करनी पड़ती है। अतिरिक्त एक्ससरीज की वजह से ईवी कार की बैटरी पर भी बुरा असर पड़ता है। 

विज्ञापन

टायर प्रेशर

इलेक्ट्रिक वाहन की रेंज बढ़ाने के लिए टायर प्रेशर एक अहम भूमिका निभाता है। किसी भी राइड पर जाने से पहले टायर प्रेशर की जांच जरूर करें। ऐसा करने से ईवी की पूरी क्षमता प्रभावित होती है।

रिजेन ब्रेकिंग

आजकल अधिकतर ईवी कारों में रिजेन ब्रेकिंग सिस्टम दिया जा रहा है। इस ब्रेकिंग सिस्टम में एनर्जी की काफी बचत होती है। साथ ही इससे ईवी वाहन की रेंज पर असर पड़ता है। बाजार में कई ईवी वाहनों में सिंगल पैडल ड्राइव  मोड दिया गया होता है। इस सिस्टम की वजह से कार की बैटरी भी जल्दी चार्ज हो जाती है। 

सही टायर का करें चुनाव

अक्सर देखा गया है कि ईवी वाहनों में कम रोलिंग वाले टायरों का इस्तेमाल होता है। ये रेंज बढ़ाने का काम करता है। अगर आप ईवी वाहन की रेंज में इजाफा करना चाहते हैं तो कार में स्पोर्टियर टायर का इस्तेमाल न करें। इन टायरों से कार को ग्रिप अच्छी मिलती है, मगर ये रेंज पर बुरा असर डालती है। 

आराम से चलाएं इलेक्ट्रिक वाहन

अंत में आप इलेक्ट्रिक वाहन की रेंज बढ़ाने के लिए गाड़ी को सही तरीके से चलाएं। सड़क पर गाड़ी चलाते वक्त कभी भी अचानक से ब्रेक का इस्तेमाल न करें। साथ ही एकदम से स्पीड में भी इजाफा न करें। ड्राइविंग के दौरान ऐसा करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed