Car Driving Tips: कार के साथ कर रहे हैं पहाड़ों का सफर तो अनजाने में भी न करें यह काम, वरना होगा बड़ा नुकसान
अगर आप अपनी कार के साथ पहाड़ों की यात्रा पर जा रहे हैं तो यह आर्टिकल आपको काम की जानकारी दे सकता है। आज जान लीजिए कि पहाड़ों पर कार चलाते वक्त किस गलती को करने से बचना है, नहीं तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में लगातार कारों की बिक्री में इजाफा हो रहा है। अगर आपने कुछ दिनों पहले ही नई कार खरीदी हैं तो आपके लिए यह खबर काफी जरूरी बन जाती है। दरअसल, काफी लोग नई कार के साथ पहाड़ों की सैर पर जाते हैं। पहाड़ों पर कार चलाने के दौरान बहुत से चालक गाड़ी चलाने की सही जानकारी नहीं रखते हैं। इस वजह से कार हादसे का शिकार हो जाती है। काफी लोग कार चलाने के दौरान एक छोटी सी गलती करते हैं, क्योंकि पहाड़ों पर कार चलाना मैदानी इलाकों से बहुत अलग होता है। आगे जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी।
इंजन कर देते हैं बंद
वाहन चालकों को पहाड़ों पर सही ढंग से कार चलाने का अनुभव नहीं होता है, इस वजह से काफी लोग कार को ढलान से उतारते वक्त गाड़ी के इंजन को बंद कर देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो आपको इस आदत में सुधार करने की जरूरत है। अगर आप इस गलती को लगातार करते रहे तो इससे कई सारे नुकसान हो सकते हैं। दरअसल, कार का इंजन ऑफ करने से गाड़ी की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है। अगर ऐसा कई बार किया जाए तो इससे इंजन को क्षति हो सकती है।
ईंधन बचाने के लिए इंजन ऑफ
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि काफी लोग कार का फ्यूल बचाने के लिए कार के इंजन को बंद कर देते हैं। मगर ईंधन बचाने के चक्कर में कार को भारी नुकसान हो जाता है। दरअसल, कार का इंजन बंद करने से इंजन की गति अचानक से रुक जाती है। ऐसे में कार खुद काम नहीं करती है और गाड़ी सिर्फ ढलान की वजह से आगे बढ़ती रहती है। अगर ऐसा लगातार कई बार किया जाए तो इससे कार में मोटा खर्चा करना पड़ सकता है।
ब्रेक हो जाते हैं खराब
अगर आप पहाड़ों की ढलान पर कार के इंजन को बंद कर देते है तो आपको सतर्क होने की जरूरत है। दरअसल, कई बार ऐसा करने से कार के ब्रेक अपनी क्षमता खो देते हैं। ऐसे में ढलान पर कार अपनी रफ्तार में होती है और इस वजह से ब्रेक खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में भूलकर भी ढलान से कार उतारते वक्त कार इंजन को ऑफ नहीं करना चाहिए। अगर एक बार ब्रेक पैडल या ब्रेक शू में किसी तरह की दिक्कत आ गई तो फिर इसे ठीक करवाने में मोटा खर्चा आएगा।
काम नहीं करता स्टीयरिंग
पहाड़ों पर कार चलाते वक्त अगरआपने गाड़ी का इंजन बंद कर दिया तो इससे कार के स्टीयरिंग का नियंत्रण समाप्त हो जाता है। कार का इंजन ऑफ होने की वजह से स्टीयरिंग काम नहीं करता है, क्योंकि यह सख्त हो जाता है। ऐसे में कई बार हादसा होने की आशंका बढ़ जाती है। अगर आप ऐसी गलती करते हैं तो आपको इसमें सुधार की जरूरत है, वरना किसी दिन भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।