Car Tips: कार के इस पुर्जे में हो गई खराबी तो झेलनी पड़ सकती हैं कई तरह की परेशानियां
कार के कई उपकरणों के बारे में हर कोई नहीं जानता है। ऐसे में इस खबर में जानिए किस तरह से ड्राइव बेल्ट पुर्जा खराब होने के बाद कार को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके खराब होने से ड्राइवर को बहुत दिक्कत होती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर आपके पास कार है तो आपको इस खबर पर खास ध्यान देने की जरूरत है। ये तो आप जानते ही होंगे कि कार में कई तरह के उपकरण होते हैं। ऐसे में अगर किसी भी उपकरण में खराबी आ जाए तो कार चलाने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दरअसल, कार में एक अहम पुर्जा होता है, जिसका नाम है ड्राइव बेल्ट।
एसी में दिक्कत
ड्राइव बेल्ट में जरा सी खराबी आने के बाद कार का एसी सही से काम नहीं करता है। अगर गर्मी के दौरान ड्राइव बेल्ट में दिक्कत आ जाती है तो कार का एसी अपनी पूरी क्षमता के साथ काम नहीं करता है। दरअसल, कार का एसी पूरी तरह से ड्राइव बेल्ट पर निर्भर करता है।
इंजन से तेज आवाज
अगर कार चलाते वक्त गाड़ी के इंजन से काफी तेज आवाज आ रही है तो हो सकता है कि ड्राइव बेल्ट खराब हो गई हो। ड्राइव बेल्ट का सीधा संबंध इंजन से होता है। इंजन की ड्राइव बेल्ट टूटने के बाद तेज आवाज आती है।
अन्य उपकरणों पर असर
कार के इंजन में ड्राइव बेल्ट टूटने के बाद गाड़ी के उस हिस्से से धुआं निकल सकता है। इसके साथ ही इंजन काफी गर्म हो जाता है। अगर कभी इंजन में कुछ अजीब सा लगे तो एक बार बोनट खोलकर चेक करें। कई बार इस वजह से इंजन के अन्य उपकरण भी प्रभावित हो जाते हैं।
अन्य पुर्जों को नुकसान
कार की ड्राइव बेल्ट खराब होने के बाद उस पर तरह-तरह के निशान आ जाते हैं। ऐसे में अगर इन्हें समय पर ठीक नहीं कराया जाए तो यह इंजन के अन्य पुर्जों को जलाने का काम करते हैं। ऐसे में सही समय पर ड्राइव बेल्ट को बदल दें।
स्टीयरिंग व्हील में परेशानी
कार का स्टीयरिंग व्हील कार चलाने के लिए काफी अहम होता है। ऐसे में अगर स्टीयरिंग व्हील में कुछ भी परेशानी लगे, जैसे स्टीयरिंग व्हील का सही से न घूमना और स्टीयरिंग व्हील में किसी अन्य की समस्या बताती है कि ड्राइव बेल्ट में कुछ दिक्कत हो सकती है।