फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   drink and drive challan can be issued even if you do not drink alcohol know how

Drink and Drive: बिना ड्रिंक किए भी भरना पड़ सकता है फाइन, चौंकाने वाली है वजह

Tue, 07 May 2024 12:14 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 07 May 2024 12:14 PM IST
सार

आपने अक्सर देखा होगा कि लोग शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं, इसलिए उनका चालान कटता है। मगर क्या आप जानते हैं कि बिना शराब पिए भी आपका जुर्माना हो सकता है। जानिए क्या है इसका कारण। 

विज्ञापन
drink and drive challan can be issued even if you do not drink alcohol know how
Drink and Drive - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में सड़क पर अगर आप वाहन चलाते वक्त नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपको जुर्माने के साथ सजा भी हो सकती है। इसके अलावा ये भी आप जानते होंगे कि शराब पीकर गाड़ी चलाने पर भी ट्रैफिक पुलिस आपका फाइन कर सकती है। मगर क्या आप जानते हैं कि अगर आपने शराब नहीं पी हुई है, फिर भी आपका चालान काटा जा सकता है। जी हां, ये सच है, जानिए क्या है इसकी पूरी जानकारी। 

विज्ञापन

डिवाइस में पॉजिटिव आता है टेस्ट

दरअसल, शराब पीकर गाड़ी चलाते वक्त पकड़े जाने पर ट्रैफिक पुलिस एक सांस एनालाइजर डिवाइस के जरिए टेस्ट करती है। अगर टेस्ट पॉजिटिव आता है तो चालक को जुर्माना देना होता है। वहीं, कई बार देखा गया है कि लोग शराब पीकर वाहन नहीं चलाते हैं, मगर फिर भी सांस एनालाइजर डिवाइस में पॉजिटिव पाए जाते हैं। ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि डिवाइस में कुछ दिक्कत होगी, मगर ऐसा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए क्या है इसकी वजह

सांस एनालाइजर डिवाइस पॉजिटिव टेस्ट आने के पीछे ऑटो ब्रेवरी सिंड्रोम जिम्मेदार होता है। इस सिंड्रोम में व्यक्ति को शराब की तरह ही नशा होता है। ऐसे में वह अपना शारीरिक और मानसिक संतुलन गंवा बैठता है। इस सिंड्रोम से पीड़ित व्यक्ति का शरीर लगातार कार्बोहाइड्रेट एल्कोहल पैदा करता रहता है। ऐसे में अगर इंसान अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट का सेवन करता है, तो इसका असर शरीर पर एक नशे की तरह दिखता है। यही वजह है कि जब ट्रैफिक पुलिस सांस एनालाइजर डिवाइस के जरिए टेस्ट करती है तो व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव आता है। हालांकि, व्यक्ति ने शराब नहीं पी हुई होती। 

विज्ञापन

इस परेशानी से कैसे बचें

ऐसे में अगर कोई भी इंसान इस समस्या से पीड़ित है तो उसे ट्रैफिक चालान से बचने के लिए हमेशा अपने पास डॉक्टरों के कागज रखने चाहिए, ताकि कभी ड्रिंक एंड ड्राइव में ट्रैफिक पुलिस वाले आपको पकड़े तो आप चालान से बच सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed