{"_id":"66c0d774bc7db61d3c0dcfcf","slug":"dmrc-announces-all-phase-4-corridors-of-metro-expansion-to-have-platform-screen-door-know-details-2024-08-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के फेज-4 में सभी कॉरिडोर पर लगेंगे प्लेटफॉर्म स्क्रीन दरवाजे, जानें फायदा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के फेज-4 में सभी कॉरिडोर पर लगेंगे प्लेटफॉर्म स्क्रीन दरवाजे, जानें फायदा
Sat, 17 Aug 2024 10:31 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2024 10:31 PM IST
सार
डीएमआरसी ने कहा है कि मेट्रो विस्तार के चरण-4 के सभी कॉरिडोर में यात्री कतारों को प्रबंधित करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Delhi Metro Train
- फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने शनिवार को एलान की कि मेट्रो विस्तार के चरण-4 के सभी कॉरिडोर में यात्री कतारों को प्रबंधित करने और सुरक्षा बढ़ाने के लिए प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
एलिवेटेड स्टेशनों पर 'आधी ऊंचाई' वाले पीएसडी होंगे, जबकि भूमिगत स्टेशनों पर 'पूरी ऊंचाई' वाले दरवाजे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, एलिवेटेड स्टेशनों के लिए पीएसडी फेज-3 की पिंक और मैजेंटा लाइनों पर लगे दरवाजों से मेल खाएंगे। इसके उलट, 27 भूमिगत स्टेशनों पर 2.15 मीटर ऊंचे फुल-हाइट पीएसडी होंगे। जो लगभग 40 किलोमीटर के भूमिगत कॉरिडोर में फैले होंगे।
इस समय, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन में फुल-हाइट पीएसडी शामिल हैं। जबकि पिंक, मैजेंटा और येलो लाइन के छह स्टेशनों पर हाफ-हाइट वाले पीएसडी हैं।
प्रभावी भीड़ प्रबंधन
डीएमआरसी के प्रमुख कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि पीएसडी भीड़ प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि ये यात्रियों को निर्धारित दरवाजे क्षेत्रों के पास व्यवस्थित रूप से कतार लगाने में मदद करते हैं। दयाल ने कहा, "पीएसडी मुख्य रूप से स्टेशनों में भीड़ प्रबंधन की सुविधा के रूप में स्थापित किए जाते हैं, क्योंकि ये गेट यात्रियों को निर्धारित दरवाजे क्षेत्रों के पास ठीक से कतार लगाने में मदद करते हैं। ये गेट यात्रियों के लिए सुरक्षित यात्रा भी सुनिश्चित करते हैं।"

फेज-4 का विस्तार तेजी से आगे बढ़ रहा है
अधिकारियों ने बताया कि फेज-4 विस्तार परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। जिसमें 2026 तक कुल 65 किलोमीटर के तीन प्राथमिक कॉरिडोर को पूरा करने की योजना है। दिसंबर 2019 में शुरू होने के बावजूद, 2020 से 2022 तक कोविड-19 महामारी और पेड़ काटने की अनुमति में देरी के कारण प्रगति बाधित हुई थी।