फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   disadvantages of cng cars do not these things know details

CNG Car Tips: सीएनजी कार के होते हैं बड़े नुकसान, जरा सी गलती जान पर पड़ सकती है भारी

Tue, 30 Apr 2024 06:24 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 30 Apr 2024 06:24 PM IST
सार

काफी लोग समझते हैं कि सीएनजी कार के सिर्फ फायदे ही होते हैं। मगर ऐसा नहीं है, सीएनजी कारों के कई नुकसान भी होते हैं। इस खबर में जानिए सीएनजी कार कैसे घाटे का सौदा साबित होती है। 

विज्ञापन
disadvantages of cng cars do not these things know details
CNG Car Tips - फोटो : istock

विस्तार

देश में ईंधन के दाम काफी समय से आसमान पर बने हुए हैं। ऐसे में इसका असर सीधे तौर पर पेट्रोल और डीजल कार चलाने वालों पर पड़ रहा है। काफी लोग अपनी कारों में सीएनजी किट लगवा रहे हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि सीएनजी कारों के भी काफी घाटे हैं, अगर आप भी अपनी कार को सीएनजी में बदलने की सोच रहे हैं तो आपको इस खबर पर जरूर ध्यान देना चाहिए। 

विज्ञापन

समय पर सर्विस नहीं होने पर दिक्कत

यहां पर आपको बता दें कि जैसे पेट्रोल और डीजल कारों की समय-समय पर सर्विस करानी जरूरी होती है। वैसे ही सीएनजी कारों की सर्विस भी बेहद ही आवश्यक है। अगर आपने सीएनजी कारों की निर्धारित समय पर सर्विस नहीं कराई तो कार के कई उपकरण समय से पहले खराब हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप की कमी

अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि सीएनजी कारों में पेट्रोल और डीजल कारों के मुकाबले काफी कम पिकअप मिलता है। यहां पर सीएनजी कारों में थोड़ा अंतर हो सकता है, पहला कि अगर आपने कंपनी से फैक्टरी फिटेड सीएनजी किट लगवाई है तो कार में पिकअप की परेशानी कम हो सकती है। वहीं, अगर आपने ऑफ्टर बाजार से सीएनजी किट लगवाई है तो थोड़े ही समय में कार का पिकअप कम हो सकता है। 

विज्ञापन

बूट स्पेस का कम होना

सीएनजी कार में लगने वाला सिलेंडर कार के बूट स्पेस में रखा जाता है। ऐसे में कार का बूट स्पेस कम हो जाता है। अगर आप किसी जगह पर ज्यादा सामान लेकर जाना चाहते हैं तो आपको सीएनजी कार में काफी घाटा हो सकता है। 

सुरक्षा की चिंता

अगर आपके पास सीएनजी कार है तो आपको काफी सतर्क रहने की जरूरत है। सीएनजी कारों में सुरक्षा की काफी समस्या रहती है। कार में सीएनजी सिलेंडर के साथ पाइप भी फिट होती है। ऐसे में इनकी नियमित जांच जरूरी है। ऐसा न करने पर किसी तरह की लीकेज हो सकती है, जो कि किसी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed