फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   difference between single stroke and double stroke engine in bike

Bike Tips: बाइक में क्या होता है सिंगल और डबल स्ट्रोक इंजन? आज जान लीजिए दोनों में से कौन बेहतर

Thu, 22 Aug 2024 05:41 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 22 Aug 2024 05:41 PM IST
सार

बाइक में कई तरह के पार्ट्स मिलते हैं, जिनके बारे में बहुत लोग जानते हैं। अगर आप नहीं जानते हैं तो आप इस खबर में जानिए क्या है सिंगल और डबल स्ट्रोक इंजन में अंतर। इन दोनों का क्या काम होता है। 

विज्ञापन
difference between single stroke and double stroke engine in bike
Bike Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देशभर में बहुत सारे लोग मोटरसाइकिल का इस्तेमाल करते हैं। काफी लोग बाइक के जरिए लंबे सफर पर भी जाते हैं। ऐसे में अगर आप बाइक के बारे में कुछ खास जानकारी जान लेंगे तो इससे आपको काफी फायदा हो सकता है। अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि बाइक में सिंगल और डबल स्ट्रोक मिलते हैं। इन दोनों ही स्ट्रोक में पेट्रोल का इस्तेमाल होता है। हालांकि, बाइक चलाने वाले बहुत लोग इन दोनों के बीच के अंतर को नहीं जानते हैं। 

विज्ञापन

सिंगल स्ट्रोक इंजन

सिंगल स्ट्रोक इंजन बाइक में पिस्टन ऊपर-नीचे होने में एक चक्कर पूरा करता है। साथ ही इसी चक्कर में फ्यूल का मिश्रण किया जाता है। इस क्रम में फ्यूल दबता है और जलता है। सिंगल स्ट्रोक बाइक डबल स्ट्रोक बाइक की तुलना में आसान होती है, क्योंकि इसमें पार्ट्स कम होती है। सिंगल स्ट्रोक वाली बाइक में कम माइलेज मिलता है, क्योंकि इसमें फ्यूल एफिशियंसी कम होती है। इसके अलावा इसकी क्षमता भी कम होती है और यह पर्यावरण को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। सिंगल स्ट्रोक बाइक अधिक प्रदूषण करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डबल स्ट्रोक इंजन

डबल स्ट्रोक इंजन बाइक में पिस्टन ऊपर-नीचे होने में एक की बजाय दो चक्कर पूरा होते हैं। डबल स्ट्रोक में पहले फ्यूल का मिश्रण होता है। इसके बाद फ्यूल जलता है और फिर फ्यूल की सप्लाई होती है। सिंगल स्ट्रोक इंजन के मुकाबले डबल स्ट्रोक इंजन ज्यादा बेहतर होता है। डबल स्ट्रोक इंजन ज्यादा माइलेज देता है और यह ज्यादा ताकतवर होता है। इसके साथ ही डबल स्ट्रोक इंजन पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाता है। डबल स्ट्रोक इंजन से कम प्रदूषण होता है। इसकी फ्यूल एफिशियंसी सिंगल स्ट्रोक इंजन के मुकाबले काफी अच्छी होती है। 

विज्ञापन

दोनों में से किसे चुनना बेहतर

सिंगल स्ट्रोक इंजन और डबल स्ट्रोक इंजन दोनों की अपनी-अपनी खूबियां और काम हैं। मगर इन दोनों में किसका चुनाव करना बेहतर रहेगा तो इसका सीधा सा जवाब है कि यह पूरी तरह से लोगों की जरूरत पर निर्भर करता है। अगर आप सस्ता और आसान विकल्प देखेंगे तो सिंगल स्ट्रोक बेहतर विकल्प है। वहीं, डबल स्ट्रोक इंजन में बेहतर माइलेज के साथ ताकत भी ज्यादा मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed