फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Dhanteras and Deepawali Festive Season Discount on Car, offering 0 percent interest rate

फेस्टिवल सीजन में इन कारों पर मिल रही है शानदार छूट, ‘जीरो’ ब्याज दर पर फाइनेंस का ऑफर

Fri, 25 Oct 2019 02:26 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 25 Oct 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras and Deepawali Festive Season Discount on Car, offering 0 percent interest rate
Car Pooja - फोटो : सांकेतिक

इस साल के त्यौहार कुछ खास हैं। खास हो भी क्यों न, इस बार कारों पर जबरदस्त डिस्काउंट जो मिल रहा है। हर कार कंपनी अपनी कारों पर शानदार छूट दे रही है। मारुति सुजुकी डिजायर से लेकर ह्यूंदै क्रेटा और होंडा सिटी पर 84 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है।

विज्ञापन

मारुति सुजुकी बलेनो

प्रसिद्ध प्रीमियम हैचबैक मारुति सुजुकी बलेनो के पेट्रोल वेरियंट पर 35 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। वहीं इसके डीजल वेरियंट पर 62,400 रुपये तक बचा सकते हैं।

विज्ञापन

मारुति सुजुकी डिजायर

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर सब-4मीटर सेडान डिजायर के पेट्रोल वेरियंट पर 55 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। वहीं मारुति सुजुकी डिजायर डीजल पर कंपनी 83,900 रुपये तक के फायदे दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ह्यूंदै क्रेटा

देश की नंबर दो पैसेंजर व्हीकल निर्माता कंपनी ह्यूंदै अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड साइज एसयूवी क्रेटा पर 80 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। कंपनी ये ऑफर्स क्रेटा के डीजल और पेट्रोल वेरियंट दोनों पर दे रही है। साथ ही कंपनी चार साल की अतिरिक्त वारंटी और रोड साइड असिस्टेंस भी ऑफर कर रही है।

होंडा सिटी

होंडा कंपनी की सबसे पॉपुलर मिड साइज सेडान कार होंडा सिटी पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। सबसे भरोसेमंद सेडान कारों में शुमार होंडा सिटी के पेट्रोल और डीजल वेरियंट पर 62 हजार रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

महिंद्रा एक्सयूवी300

इन त्यौहारों महिंद्रा एंड मंहिंद्रा भी इन त्योहारों पर अपनी गाड़ियों पर शानदार ऑफर्स दे रही है। महिंद्रा अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी 300 पर 40 हजार तक के ऑफर्स दे रही है।

टाटा टियागो

टाटा मोटर्स फेस्टिवल सीजन में अपनी हैचबैक कार टियागो पर 70 हजार रुपये की छूट ऑफर कर रही है। माइलेज के मामले में टियागो बेजोड़ है।

रेनो क्विड

कंपनी रेनो के पुराने वर्जन पर 20 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट और दो हजार रुपये तक का कारपोरेट डिस्काउंट दे रही है। वहीं एक रुपये में इंश्योरेंस मिलेगा। कंपनी चार साल की वारंटी दे रही है, जिसमें दो साल या पचार हजार किमी की मैन्यूफैक्चरर वारंटी और दो साल की या 50 हजार किमी की अतिरिक्त वारंटी मिलेगी। वहीं फेसलिप्ट क्विड पर 10 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनसऔर दो हजार रुपये का कारपोरेट डिस्काउंट मिलेगा। कंपनी इस कार पर भी चार साल की वारंटी देगी।

फोर्ड इकोस्पोर्ट

कंपनी इस फेस्टिवल सीजन में शानदार ब्याज दरों का ऑफर दे रही है। फोर्ड इकोस्पोर्ट को मात्र 7.99 फीसदी के ब्याज पर फाइनेंस कराया जा सकता है। वहीं ग्राहकों को खास उपहार और एक लकी ड्रा कूपन भी मिलेगा।

निसान किक्स

कंपनी ने अपनी इस कार को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। किक्स पर कंपनी 40 हजार रुपये तक के फायदे दे रही है। साथ ही, कंपनी पांच साल की एक्सटेंडेड वारंटी और जीरो फीसदी ब्याज पर फाइनेंस की सुविधा दे रही है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed