Sanskrit: कैब ड्राइवर ने यात्री से फर्राटेदार संस्कृत में की बात, इंटरनेट पर लोग हुए दंग, देखें वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर एक काफी मनोरंजक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिल्ली के एक कैब ड्राइवर को साथी यात्री के साथ धाराप्रवाह संस्कृत में बात करते हुए देखा जा सकता है। यह वायरल वीडियो इंटरनेट पर छा गया है, जिसे देख लोग दांतों तले ऊंगली दबा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिलचस्प बात यह है कि कैब चलाने वाले ने उसी भाषा में जवाब दिया। यात्री ने ड्राइवर से उसके गृहनगर के बारे में भी पूछा, तो उसने जवाब दिया कि उसका नाम अशोक है और वह उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला है। ड्राइवर से उसके परिवार के सदस्यों के बारे में भी पूछा गया, और उसने धाराप्रवाह संस्कृत में उन सभी का उत्तर दिया। हालांकि भारत एक विविध देश है, यह उन दुर्लभ मामलों में से एक है जहां कोई संस्कृत में इतनी धाराप्रवाह बात कर रहा है। क्योंकि संस्कृत को देव भाषा कहा गया है और मौजूदा समय में यह भाषा पुजारियों और पवित्र धर्मग्रंथों तक ही सीमित है।
सोशल मीडिया ट्विटर पर लक्ष्मी नारायण बी.एस नाम के एक यूजर ने वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "कमाल है! दिल्ली में यह कार चालक आज सुबह मेरे साथ संस्कृत में बात कर रहा है! वीडियो में यात्री अपने कैब ड्राइवर 'संस्कृत में बातचीत' कर रहा है।
Amazing !!
— LAKSHMI NARAYANA B.S (BHUVANAKOTE) (@chidsamskritam) November 10, 2022
This car driver in Delhi speaks Sanskrit with me this morning!! pic.twitter.com/z6XU8B9glk
इस वीडियो को 200K (दो लाख) से ज्यादा बार देखा जा चुका है और ट्विटर पर यूजर्स ने इस पर बहुत सारी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो साझा किए जाने के तुरंत बाद, यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और प्रशंसकों ने संस्कृत बोलने में कैब चालक की धाराप्रवाह प्रशंसा की।
एक यूजर ने कमेंट किया, "बहुत अच्छा, इस डायलॉग को सुनकर संस्कृत सीखने का मन कर रहा है.. शेयर करने के लिए धन्यवाद..।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह यह कान को भा रहा है...'
एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "खूबसूरत!! संस्कृत की ठीक से बातचीत सुनना बहुत अच्छा है। यहां तक कि सामान्य बातचीत भी पूजा की तरह लगती है।"
वीडियो को साझा किए जाने के बाद से ट्विटर पर 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।