Car AC: कार में इस तरीके से भूलकर भी न चलाएं एसी, वरना चली जाएगी जान
कार का एसी जानलेवा साबित हो सकता है। अगर कार में एसी को इस तरीके से यूज किया तो कुछ ही समय में एसी जान छीन लेगा। ऐसे में कार के एसी को बड़ी ही सावधानी के साथ चलाना है। आगे जानिए कैसे इस दिक्कत से बचा जाए।
विस्तार
अगर आपके पास कार है तो आप गाड़ी में एसी यानी एयर कंडीशनर चलाते ही होंगे। गर्मी के दौरान कार में एसी बहुत जरूरी है, नहीं तो सफर काफी मुश्किल हो जाता है। वहीं, मानसून के मौसम में भी कार के एसी की खासा जरूरत पड़ती है। अगर एसी को सही तरीके से चलाया जाए तो इसकी लाइफ बढ़ जाती है। साथ ही एसी कम समय में अच्छी कूलिंग देने लगता है। मगर एसी चलाने में जरा सी गलती मौत की वजह बन सकती है। आगे इस खबर में जानिए कार के एसी को चलाने के दौरान क्या नहीं करना है, वरना जान खतरे में पड़ जाएगी।
लोग करते हैं यह छोटी सी गलती
ज्यादातर लोग कार में एसी ऑन करके ही बैठते हैं, मगर यहां पर दिक्कत यह है कि अधिकतर लोग एक छोटी सी गलती करते हैं। कार के अंदर अधिकतर लोग एसी चलाने के बाद गाड़ी की सभी विंडो को बंद कर देते हैं। इस वजह कार के अंदर का तापमान काफी कम हो जाता है।
इसके बाद धीरे-धीरे एसी की गैस कार भीतर ही इकट्ठी होती है। इस दौरान कार के इंजन से निकलने वाली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी जानलेवा गैस एसी वेंट्स के जरिए केबिन में जमा हो जाती है। अगर गाड़ी में बैठे व्यक्ति ने किसी तरह का नशा कर रखा है तो यह गैस साइलेंट किलर का काम करती है और व्यक्ति की जान ले लेती है।
बचाव के लिए इस बात का रखें ध्यान
इस समस्या से बचने के लिए कार में जब भी एसी का इस्तेमाल करें तो खिड़कियों को थोड़ा-सा खोलकर रखें। ताकि वाहर की ताजी हवा अंदर आ सके। इसके अलावा कार्बन मोनोऑक्साइड को केबिन में आने से रोकने के लिए कुछ देर के लिए कार एसी वेंट्स को बंद कर दें। वहीं, अगर कार के एसी को चला रहे हैं तो इस दौरान किसी भी तरह के नशे के इस्तेमाल से बचें। वरना कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी गैस शरीर में जाकर खून के साथ मिलकर इंसान की जान ले सकता है।