{"_id":"63170791b3b7fb65805efd8d","slug":"cyrus-mistry-car-accident-mercedes-benz-team-collects-data-of-car-crashed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cyrus Mistry Car Accident: मर्सिडीज के अधिकारियों ने किया दौरा, मिस्त्री की दुर्घटनाग्रस्त कार का जुटाया डेटा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Cyrus Mistry Car Accident: मर्सिडीज के अधिकारियों ने किया दौरा, मिस्त्री की दुर्घटनाग्रस्त कार का जुटाया डेटा
Tue, 06 Sep 2022 02:10 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:10 PM IST
सार
जर्मनी की दिग्गज लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) की एक टीम ने उस दुर्घटनाग्रस्त वाहन का डेटा इकट्ठा किया है जिसमें उद्योगपति सायरस मिस्त्री सवार थे। इस डेटा को आगे के विश्लेषण के लिए डिक्रिप्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
Cyrus Mistry Car Accident
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जर्मनी की दिग्गज लग्जरी कार निर्माता कंपनी Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) की एक टीम ने उस दुर्घटनाग्रस्त वाहन का डेटा इकट्ठा किया है जिसमें उद्योगपति सायरस मिस्त्री सवार थे। इस डेटा को आगे के विश्लेषण के लिए डिक्रिप्ट किया जाएगा। रविवार को यह कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिससे मिस्त्री और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कोंकण रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजय मोहिते ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कार के टायर के दबाव और ब्रेक फ्लूइड लेवल जैसे अन्य डिटेल्स की भी जांच की जाएगी।
मर्सिडीज-बेंज कंपनी के अधिकारियों ने दौरा किया और दुर्घटना-ग्रस्त कार से एन्क्रिप्टेड डेटा का इकट्ठा किया। उन्होंने कहा कि डेटा का विश्लेषण और डिक्रिप्ट किया जाएगा और आगे की जांच के लिए पुलिस के साथ इसे साझा किया जाएगा।
विज्ञापन
लो ब्रेक फ्यूइड के कारण हवा ब्रेक लाइन के गैप को भर देती है, जिससे ब्रेक नरम हो जाते हैं। अधिकारी ने कहा कि स्पंजी ब्रेक पैडल खतरनाक हो सकते हैं।

सायरस मिस्त्री की दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : Agency
54 वर्षीय सायरस मिस्त्री और उनके दोस्त जहांगीर पंडोले की रविवार दोपहर उस समय मौत हो गई, जब उनकी कार महाराष्ट्र के पालघर जिले में सड़क के डिवाइडर से टकरा गई।
दो अन्य कार सवार, अनाहिता पंडोले (55), जो कार ड्राइव कर रही थीं, और उनके पति डेरियस पंडोले (60) को चोटें आईं और उन्हें मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह दुर्घटना सूर्य नदी के पुल पर उस समय हुई जब चारों व्यक्ति गुजरात से मुंबई जा रहे थे।
एक पुलिस अधिकारी ने पहले कहा था कि मृतक ने सीट बेल्ट नहीं पहनी हुई थी, और बताया कि तेज रफ्तार और चालक द्वारा "निर्णय की त्रुटि" दुर्घटना का कारण बनी।
अधिकारी ने कहा कि पहली नजर में लगता है कि लग्जरी कार की रफ्तार तेज थी जब दुर्घटना हुई।