फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   cyclone remal ravaged your car here is what to do now

Cyclone Remal: रेमल तूफान से कार को हो गया है नुकसान? जानें अब क्या करें

Mon, 27 May 2024 06:04 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 27 May 2024 06:04 PM IST
सार

खतरनाक तूफान रेमल ने पश्चिम बंगाल में काफी तबाही मचाई। तेज बारिश के साथ जोरदार हवा से कारों को भी नुकसान पहुंचा है। अगर आपकी कार को भी इस तूफान से हानि हुई है तो आगे पढ़ें आपको क्या करना है। 
 

विज्ञापन
cyclone remal ravaged your car here is what to do now
Cyclone Remal - फोटो : Freepik

विस्तार

चक्रवात रेमल रविवार को बंगाल की खाड़ी में उठा और इस दौरान पश्चिम बंगाल के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई। इसके अलावा काफी तेज गति से हवा भी चली, जिसकी वजह से संपत्ति का काफी नुकसान भी हुआ। इस भयानक चक्रवात की वजह से कुछ लोगों की मरने की भी जानकारी है। वहीं, ये भी बताया जा रहा है कि कोलकाता में कई कारों को भी हानि हुई है। ऐसे में अगर रेमल तूफान की वजह से आपकी कार को भी किसी तरह का नुकसान हुआ है तो आगे खबर में जानिए आपको क्या करना है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

कार की जांच करें और दस्तावेजों को देखें

कोई भी नहीं चाहता है कि उसकी कार को किसी तरह का नुकसान हो। ऐसे में अगर प्राकृतिक तौर से किसी आपदा के कारण गाड़ी को किसी तरह की हानि होती है तो सबसे पहले सबूत के तौर पर उसकी फोटो और वीडियो बना लें। इसके बाद तूफान की वजह से कार को कितना नुकसान हुआ है, इसकी जांच करें। इसके साथ ही यह भी देखें कि इस तरह के नुकसान की भरपाई के लिए क्या दस्तावेजों में किसी तरह का जिक्र है। 

इंश्योरेंस कंपनी को दें जानकारी

अगर आपने कार का इंश्योरेंस करवा रखा है तो तूफान की वजह से किसी भी तरह के नुकसान के बाद फौरन कार इंश्योरेंस कंपनी को इसकी जानकारी दें। इस बात का ध्यान रखें कि सारी जानकारी का मतलब है कि नुकसान की सभी फोटो, वीडियो और दस्तावेजों जैसे-कार पंजीकरण प्रमाण पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस आदि की कॉपी जमा करें। 

विज्ञापन

नुकसान होने पर करें इंश्योरेंस क्लेम

तूफान में किसी भी तरह का नुकसान होने पर इंश्योरेंस कंपनी को सारी जानकारी देने के बाद कार के इंश्योरेंस क्लेम के लिए दावा करें। यहां पर दो विकल्प मिलते हैं, पहला विकल्प है कि कार को ठीक करवा लें और इंश्योरेंस कंपनी सारी जानकारी चेक करने के बाद दावा करने वाले व्यक्ति के खाते में क्लेम का पैसा जमा कर देगी। वहींस दूसरा विकल्प है कि कार मालिक गाड़ी को ठीक कराकर उसके सारे बिल इंश्योरेंस कंपनी को जमा कर दें। अगर आप दूसरा विकल्प चुनते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जिस गैराज से कार को ठीक करवा रहे हैं वो वैध और पंजीकृत गैराज हो। इसके अलावा वहां पर कैशलेस सिस्टम भी हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed