{"_id":"6656df4321f6aaac51069b62","slug":"convert-old-car-into-smart-car-by-using-some-gadgets-auto-tech-accessories-2024-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Smart Car: बेचना नहीं चाहते हैं, तो इन गैजेट्स को लगाकर पुरानी कार को बनाएं स्मार्ट, लेटेस्ट तकनीक का लें मजा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Smart Car: बेचना नहीं चाहते हैं, तो इन गैजेट्स को लगाकर पुरानी कार को बनाएं स्मार्ट, लेटेस्ट तकनीक का लें मजा
Wed, 29 May 2024 01:24 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 29 May 2024 01:24 PM IST
सार
अगर आपके पास पुरानी कार है और आप उसे किन्हीं कारणों से बेचना नहीं चाहते तो कुछ गैजेट्स उसे एक स्मार्ट कार में तब्दील कर सकते हैं।
विज्ञापन
Smart car navigation screen with speedometer
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल लोगों के बीच लेटेस्ट मॉडल और हर नए फीचर से लैस गाड़ी रखना एक स्टेटस सिंबल बन गया है। लेकिन हर किसी का बजट इतना नहीं होता कि वह लेटेस्ट तकनीक से लैस महंगी गाड़ी खरीद सके। ऐसे में आप अपनी पुरानी कार में कुछ गैजेट्स का इस्तेमाल कर उसे भी स्मार्ट कार में तब्दील कर सकते हैं।
विज्ञापन
ब्लूटूथ कार एडॉप्टर
पुरानी कार में म्यूजिक स्ट्रीमिंग के लिए अपने स्मार्टफोन को उससे कनेक्ट करने की सुविधा नहीं थी। लेकिन आप एंकर रोव ब्लूटूथ कार एडॉप्टर लगाकर इस कमी को दूर कर सकते हैं।

एचडी बैकअप कैमरा
अब नई गाड़ियां इनबिल्ट रियर कैमरों के साथ आते हैं, जिससे आप बैकअप लेते समय बेहतर दृश्य हासिल कर सकते हैं। आप अपनी पुरानी कार में हाई-डेफिनिशन (एचडी) बैकअप कैमरा लगाकर गाड़ी को अपग्रेड कर सकते हैं।

डैश कैम
डैश कैम आपात स्थिति में आपकी मदद करता है। इसे अपनी गाड़ी में फिट कराने से आप कानूनी विवादों से बच सकते हैं। इसे लगाना भी बहुत आसान है। आपको इसे डैश बोर्ड पर चिपकाना है।

टाइल प्रो ब्लूटूथ ट्रैकर
यह उपकरण आपको गाड़ी में रखी चीजों को ढूंढने में मदद करेगा। यह एक एयरटैग्स की तरह ही काम करता है। इसे एंड्रॉइड और एपल, दोनों फोन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। बस ट्रैकर को ब्लूटूथ के जरिए अपने फोन और एप के साथ सिंक करना होगा।

टचस्क्रीन स्टीरियो डिस्प्ले
अगर आपको गाड़ी चलाते समय पोर्टेबल इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग करना नापसंद है तो आप हैंड्स-फ्री डैश-माउंटेड डिस्प्ले का उपयोग कर सकते हैं। इसमें आपको सभी आइकन दिखाई देंगे, चाहे वह फोन हो, म्यूजिक हो या फिर मैप।

इको ऑटो
इस उपकरण को आप अपनी गाड़ी में वॉइस असिस्टेंट के तौर पर भी लगवा सकते हैं। यह ऑडियो जैक के साथ-साथ ब्लूटूथ के माध्यम से आपके स्मार्टफोन से भी कनेक्ट हो सकता है। एक बार सिंक हो जाने पर यह दिशा-निर्देश प्रदान करता है। सबसे अच्छी बात यह है कि आप स्टीयरिंग से अपना हाथ हटाए बिना सब कुछ कर सकते हैं।

कार हेडरेस्ट टैबलेट माउंट
सर्वश्रेष्ठ लेमिकॉल कार माउंट पिछली सीट पर बैठे लोगों के लिए मनोरंजन का एक आसान उपाय है। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह किसी भी हेडरेस्ट के पीछे आसानी से चिपक जाता है और आप उस पर अपने मोबाइल या आईपैड रखकर अपनी रुचि के कार्यक्रम देख सकते हैं।

मोबाइल वाई-फाई
यदि आप बच्चों के साथ लंबी सड़क यात्रा पर जा रहे हैं तो इंटरनेट के बिना यात्रा बोझिल हो जाती है। यात्रा के दौरान गाड़ी के लिए एक ऐसा वाई-फाई कनेक्शन लें, जो एक साथ कई गैजेट्स को चलाने में कारगर हो।

इन सभी उपकरणों का उपयोग कर आप अपनी पुरानी कार को एक स्मार्ट कार में बदल सकते हैं।