फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   convert base model of car into top model by adding these accessories

Car Tips: बेस मॉडल कार बन जाएगी टॉप लेवल, बस करने होंगे ये पांच बदलाव

Thu, 29 Aug 2024 06:26 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 29 Aug 2024 06:26 PM IST
सार

अगर आपके पास कोई एंट्री लेवल कार है और फीचर्स के नाम पर बहुत कम सुविधाएं हैं तो इस खबर में जानिए काम की डिटेल। बेस मॉडल कार में कुछ बदलाव करके उसे टॉप मॉडल गाड़ी बनाया जा सकता है। जानिए क्या है जानकारी। 

विज्ञापन
convert base model of car into top model by adding these accessories
Car Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

कार बाजार में कार के एंट्री मॉडल या बेस मॉडल के साथ टॉप मॉडल भी होते हैं। वाहन बाजार में एंट्री लेवल मॉडलों की कीमत सबसे कम होती है। यही वजह है कि इनकी बिक्री भी ज्यादा होती है। हालांकि, बेस मॉडल कार में फीचर्स  भी काफी कम मिलते हैं। अगर आपके पास भी कार का बेस मॉडल है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस खबर में जानिए किस तरह से एंट्री लेवल या बेस मॉडल कार को टॉप मॉडल बना सकते हैं। 

विज्ञापन

सेंसर से बनेगी बात

अक्सर लोगों को ट्रैफिक में कार चलाने में दिक्कत आती है। बेस मॉडल या फिर एंट्री लेवल कार मॉडलों में रिवर्स कैमरा और पार्किंग सेंसर जैसे फीचर नहीं मिलते हैं। अगर आप अपनी कार को टॉप मॉडल जैसी बनाना चाहते हैं तो रिवर्स कैमरा और पार्किंग कैमरा सेंसर को कार में इंस्टाल करवा सकते हैं। इन्हें लगवाने से कार की सेफ्टी भी बढ़ जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंफोटेनमेंट सिस्टम

बेस मॉडल कार में अक्सर इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं दिया गया होता है। अगर किसी बेस मॉडल कार में मिलता भी है तो काफी साधारण या फिर छोटा होता है। कारों में एडवांस फीचर के लिए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम काफी जरूरी होता है। इस फीचर के जरिए कार में कई सारे काम हो जाते हैं। 

विज्ञापन

लेदर सीट कवर्स

एंट्री लेवल मॉडल कार में साधारण सीट कवर की जगह पर लेदर कवर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, लेदर सीट कवर्स की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है, मगर इन्हें लगाने से कार का अंदरुनी लुक काफी बदल जाता है। लेदर सीट कवर्स काफी आकर्षक होते हैं, यही वजह है कि इन्हें लगाने से कार टॉप मॉडल जैसी लगती है। दरअसल, इन्हें लगवाने से यात्रियों को अधिक आराम मिलता है। 

एबियंट लाइटिंग का इस्तेमाल

बेस मॉडल कार को टॉप मॉडल कार बनाना चाहते हैं तो गाड़ी के अंदर एबियंट लाइटिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको बता दें कि एबियंट लाइटिंग लगाने से कार के अंदर एक हल्की रोशनी मिल जाती है और कार थोड़ी आकर्षक लगने लगती है। 

अलॉय व्हील

अगर आपके पास एंट्री लेवल मॉडल वाली कार है और कार में स्टील व्हील दिए गए हैं तो इसके स्थान पर अलॉय व्हील लगवा सकते हैं। अलॉय व्हील कार में लगवाने से कार का लुक बेहतर हो जाता है। साथ ही इन्हें लगवाने से गाड़ी में हैंडलिंग आसान हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed