फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   commercial vehicles scrappage Daimler India Commercial Vehicles (DICV) announces partnership with CERO, scrappage and steel recycling facility owned by Mahindra MSTC Recycling

Vehicle Scrappage: डेमलर इंडिया ने महिंद्रा समूह के स्वामित्व वाली स्क्रैपेज सुविधा के साथ की साझेदारी

Mon, 21 Feb 2022 07:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 21 Feb 2022 07:55 PM IST
सार

Daimler India Commercial Vehicles (डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स) (DICV) ने बुधवार को एलान किया कि उसने महिंद्रा के स्वामित्व वाली स्क्रैपेज और स्टील रीसाइक्लिंग सुविधा CERO के साथ साझेदारी की है।

विज्ञापन
commercial vehicles scrappage Daimler India Commercial Vehicles (DICV) announces partnership with CERO, scrappage and steel recycling facility owned by Mahindra MSTC Recycling
Bharat-Benz Commercial Vehicle - फोटो : Bharat-Benz (For Reference Only)

विस्तार

Daimler India Commercial Vehicles (डेमलर इंडिया कमर्शियल व्हीकल्स) (DICV) ने बुधवार को एलान किया कि उसने CERO के साथ साझेदारी की है, जो Mahindra MSTC Recycling (महिंद्रा एमएसटीसी रीसाइक्लिंग) के स्वामित्व वाली एक स्क्रैपेज और स्टील रीसाइक्लिंग सुविधा है। इस साझेदारी के जरिए, DICV वाहन मालिकों को उनके वाणिज्यिक वाहनों के एंड ऑफ लाइफ (ईएलवी) को स्क्रैप करने में मदद करने के लिए सर्विस देंगे। 
विज्ञापन


वाहन मालिकों को अपने स्क्रैप किए गए वाहनों को नए BharatBenz ट्रकों के साथ बदलने में भी मदद की पेशकश की जाएगी। DCIV के प्रबंध निदेशक और सीईओ सत्यकाम आर्य ने एक बयान में कहा, "भारतीय सड़कों से कार्बन फुटप्रिंट और पुराने, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को कम करने की दिशा में स्क्रैपेज एक महत्वपूर्ण कदम है, जो समय की जरूरत है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डेमलर के ग्राहकों को अपने पुराने वाणिज्यिक वाहन बेड़े को नए, बीएस 6-मानक वाले Bharat-Benz ट्रकों के साथ बदलने का मौका मिलेगा जो देश में स्थानीय रूप से निर्मित होते हैं। उन्होंने दावा किया कि इन ट्रकों को उच्च स्तर की सुरक्षा, गुणवत्ता, आराम और अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साझेदारी और स्क्रैपेज नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के जरिए, DCIV नए ट्रकों की बिक्री के लिए एक बड़ी संभावना देख रही है। महिंद्रा इंटरट्रेड मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित इस्सर ने एक बयान में कहा, "DICV के साथ यह व्यवस्था ग्राहकों के लिए पूरी प्रक्रिया को परेशानी मुक्त बनाने और पहुंच को मजबूत करने और उन सभी ग्राहकों को लाभान्वित करने जा रही है जो अपने पुराने वाहनों को स्क्रैप करने और उन्हें डीआईसीवी वाहनों के साथ बदलने के लिए समाधान ढूंढ रहे हैं।" ।


पिछले साल दिसंबर में, Mahindra MSTC Recycling - जो Mahindra Accelo (महिंद्रा समूह की कंपनी) और MSTC (इस्पात मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एक उद्यम) के बीच एक संयुक्त उद्यम है, ने कई मल्टी व्हीकल-स्क्रैपिंग यूनिट्स लगाने के लिए महाराष्ट्र सरकार के साथ भागीदारी की थी। स्क्रैपेज सेंटर कानूनी और पर्यावरणीय मानदंडों के अनुसार दोपहिया और तिपहिया वाहनों के साथ-साथ यात्री और वाणिज्यिक वाहनों को रिसाइकल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed