{"_id":"5a13f54e4f1c1bf3538be97b","slug":"uber-to-start-request-for-guest-and-call-to-ride-features-for-users-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैब सर्विस देने वाली Uber अपने ग्राहकों के लिए लाने जा रही ये बड़ी सुविधा","category":{"title":"Commercial Vehicle","title_hn":"कॉमर्शियल वाहन","slug":"commercial-vehicle"}}
कैब सर्विस देने वाली Uber अपने ग्राहकों के लिए लाने जा रही ये बड़ी सुविधा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
उबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैब सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी Uber जल्द ही अपने ग्राहकों के लिए एक बड़ी सुविधा लाने जा रही है। भारत में कई ग्राहकों के पास तो पुराने स्मार्टफोन हैं और कुछ के पास लिमिटेड मोबाइक डेटा है। ऐसी समस्याओं का सामना करने के लिए ऊबर भारत में नई तकनीक पर काम कर रही है। ग्राहकों के लिए जल्द ही नई और हल्की मोबाइल ऐप लॉन्च की जाएगी। इसमें ग्राहकों को "Request for Guest" फीचर दिया जाएगा।
पढ़ें: मारुति नहीं सुधार पाई ये खराबी, अब ग्राहक को वापस मिलेगी कार की पूरी कीमत
इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने ऐसे दोस्तों के लिए भी कैब की बुकिंग कर पाएंगे जिनके पास फोन तक नहीं है। इसके अलावा “Call to Ride” फीचर दिया जाएगा, जिसमें यूजर्स फोन करके कैब की बुकिंग कर पाएंगे। इस फीचर की फिलहाल पुणे में टेस्टिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ें: मारुति नहीं सुधार पाई ये खराबी, अब ग्राहक को वापस मिलेगी कार की पूरी कीमत
विज्ञापन
इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने ऐसे दोस्तों के लिए भी कैब की बुकिंग कर पाएंगे जिनके पास फोन तक नहीं है। इसके अलावा “Call to Ride” फीचर दिया जाएगा, जिसमें यूजर्स फोन करके कैब की बुकिंग कर पाएंगे। इस फीचर की फिलहाल पुणे में टेस्टिंग की जा रही है।
विज्ञापन
एप से बुक होने वाली कैब।
भारत में उबर को चार साल पहले लॉन्च किया गया था। इसके 29 शहरों में 4.5 लाख ड्राइवर काम कर रहे हैं। इसका सीधा मुकाबला ओला सर्विस से है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल दोनों कंपनियों के बीच ऐप डाउनलोड से लेकर राइड्स तक, बराबर की टक्कर रही है। ओला कैब ने उबर से दो साल पहले भारत में दस्तक दी थी। इसके 110 शहरों में 8 लाख से ज्यादा वाहन हैं। ये कैब सर्विस कंपनियां ना सिर्फ मेट्रो शहरों में जाम से मुक्ति और धीमी इंटरनेट कनेक्टिविटी से निजात पाने में लगी हैं, बल्कि अपनी सर्विस को ग्राहकों के लिए और किफायती बनाने में लगी हैं।