{"_id":"5a13d1c14f1c1b69678bcf63","slug":"apex-consumer-commission-ask-maruti-suzuki-to-refund-car-amount-for-not-repairing-defects","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मारुति नहीं सुधार पाई ये खराबी, अब ग्राहक को वापस मिलेगी कार की पूरी कीमत","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
मारुति नहीं सुधार पाई ये खराबी, अब ग्राहक को वापस मिलेगी कार की पूरी कीमत
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 21 Nov 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अगर कार कंपनी आपके वाहन में आई खराबी को ठीक करने से इंकार करती है तो आपको कार की पूरी कीमत वापस मिल सकती है। हाल ही में ऐसा ही एक मामले सामने आया है, जब देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी अपने एक मॉडल में आई खराबी को ठीक नहीं कर पाई। जब यह मामले उपभोक्ता (कन्ज्यूमर कमिशन) आयोग पहुंचा तो फैसला ग्राहक के पक्ष में आया और मारुति को कार की कीमत वापस देने को कहा गया।
पढ़ें: BS6 फ्यूल का कारों और बाइकों पर होगा क्या असर? जानिए सब कुछ
दरअसल आंध्र प्रदेश के रहने वाले डॉक्टर केएस किशोर ने 10 जनवरी 2003 को मारुति सुजुकी ऑल्टो LX 800 कार खरीदी थी। इस कार को उन्होंने 3.3 लाख रुपए में खरीदा था। ग्राहक के मुताबिक, इस कार को दूसरे, तीसरे और चौथे गियर में चलाने पर जर्क महसूस होता था और आवाज आती थी।

फैसले में कही गईं ये बातें
Maruti Suzuki
ग्राहक ने बताया कि कई बार डीलरशिप के चक्कर लगाने के बाद भी कार से इस कमी को दूर नहीं किया जा सका। इसके बाद डॉ. किशोर ने सर्वोच्च उपभोक्ता आयोग का रुख किया। उपभोक्ता पैनल ने मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड को कार की पूरी कीमत वापस करने का निर्देश दिया है।
उपभोक्ता पैनल ने कहा है कि किसी भी गाड़ी मे अगर खराबी आती है तो उस गाड़ी को बनाने वाली कंपनी का फर्ज है कि वह उस खराबी को दूर करे। अगर खराबी दूर नहीं होती है तो कंपनी को वह सारे पैसे ग्राहक को वापस करने पड़ेंगे जिसने ग्राहक ने गाड़ी खरीदी थी।
Apex consumer panel asks #MarutiSuzuki India Ltd to #refund price of car to customer for failing to rectify complaint; says it's duty of manufacturer to remove defects in vehicles.
— Press Trust of India (@PTI_News) November 19, 2017