{"_id":"59c2092d4f1c1b2d688b5802","slug":"mahindra-mahindra-showcases-first-ever-driverless-tractor-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा लाई देश का पहला ड्राइवरलेस ट्रैक्टर, टैबलेट से होगा कंट्रोल, भांप लेगा अवरोध","category":{"title":"Commercial Vehicle","title_hn":"कॉमर्शियल वाहन","slug":"commercial-vehicle"}}
महिंद्रा लाई देश का पहला ड्राइवरलेस ट्रैक्टर, टैबलेट से होगा कंट्रोल, भांप लेगा अवरोध
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:55 AM IST
विज्ञापन
इस ड्राइवरलेस ट्रैक्टर में नई तकनीक के साथ कई यूनीक फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने देश का पहला ड्राइवरलेस ट्रैक्टर पेश किया है। इस ट्रैक्टर को टैबलेट के जरिए कंट्रोल किया जा सकेगा। यह अपने आगे आने वाले अवरोधों का पता लगाने में भी सक्षम होगा।
इस ट्रैक्टर को चेन्नई स्थित महिंद्रा रिचर्स वैली में विकसित किया गया है। इस ट्रैक्टर को ना सिर्फ भारत में बल्कि यूएसए और जापान जैसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी उतारा जाएगा। कंपनी की योजना इस तकनीक का इस्तेमाल 20 HP से लेकर 100 HP तक की रेंज वाले ट्रैक्टर्स में करने की है।
विज्ञापन
इस ट्रैक्टर को चेन्नई स्थित महिंद्रा रिचर्स वैली में विकसित किया गया है। इस ट्रैक्टर को ना सिर्फ भारत में बल्कि यूएसए और जापान जैसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी उतारा जाएगा। कंपनी की योजना इस तकनीक का इस्तेमाल 20 HP से लेकर 100 HP तक की रेंज वाले ट्रैक्टर्स में करने की है।
विज्ञापन
वीडियो में देखिए कैसे करता है काम
इस ड्राइवरलेस ट्रैक्टर में नई तकनीक के साथ कई यूनीक फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है। ट्रैक्टर में autosteer फीचर दिया गया है जो जीपीएस आधारित तकनीक का इस्तेमाल करते हुए ट्रैक्टर को सीधी लाइन में चलाता है। इसमें auto-headland टर्न फीचर दिया गया है जो खेत में जुताई करते हुए सही समय पर ट्रैक्टर को मोड़ देता है, इसके लिए ड्राइवर की जरूरत नहीं। ट्रैक्टर के auto-implement लिफ्ट फीचर का इस्तेमाल भी खासकर जुताई के समय होगा। यह पीछे लगे टूल को लाइन खत्म होने पर ऊपर उठा लेता है और अगली लाइन की शुरुआत में फिर नीचे कर देता है।
पढ़ें: कई बदलाव के साथ अपडेट होकर आई महिंद्रा TUV300, जानिए क्या होगी कीमत
महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म उपकरण क्षेत्र के प्रेसिडेंट राजेश जेजुरिकर ने कहा, "आज खेती के लिए मशीन की जरूरत और बढ़ गई है क्योंकि मजदूरों की कमी आ गई और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने की जरूरत है। ड्राइवरलेस ट्रैक्टर में पिछले साल लॉन्च की गई 'DiGiSENSE' तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इससे हमारे देश के किसानों को काफी फायदा होगा।"