फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Commercial Vehicle ›   Mahindra Launches Electric Rickshaw e-Alfa Mini, range of 85 km on a single charge

महिंद्रा ने लॉन्च की e-Alfa Mini ई-रिक्शा, एक बार चार्ज होकर चलेगी 85 किमी.

Sun, 10 Sep 2017 11:49 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Sun, 10 Sep 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
Mahindra Launches Electric Rickshaw e-Alfa Mini, range of 85 km on a single charge
e-Alfa Mini की लॉन्चिंग के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के एमडी डॉ. पवन गोयनका। - फोटो : mahindra
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ई-रिक्शा के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। कंपनी ने e-Alfa Mini नाम की ई-रिक्शा लॉन्च की है, जिसकी कीमत 1.12 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस ई-रिक्शा को कोलकाता, लखनऊ और देश के अलग-अलग हिस्सों में भी बेचा जाएगा। खास बात है कि यह ई-रिक्शा एक बार चार्ज होकर 85 किमी. का सफर तय कर पाएगी। ई-रिक्शा की अधिकतम स्पीड 25 kmph की दी गई है। 
विज्ञापन


पढ़ें: Harley-Davidson ने 2.5 लाख तक घटाई अपनी बाइकों की कीमत, जानिए अब कितने में मिलेंगी
विज्ञापन


ई-एल्फा मिनी में 120 Ah की बैटरी और 1000 W की मोटर दी गई है। मंहिंद्रा का कहना है कि इस ई-रिक्शा को लॉन्चिंग से पहले एक लाख किलोमीटर तक टेस्ट किया गया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर लास्ट माइल कनेक्टिविटी और इंट्रा-सिटी मूवमेंट के लिहाज से बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच लोगों को ले जाने की क्षमता

Mahindra Launches Electric Rickshaw e-Alfa Mini, range of 85 km on a single charge
e-Alfa Mini
कंपनी का कहना है कि यह बस शुरुआत है और आने वाले दिनों में कंपनी और इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी।  कंपनी के बिक्री व विपणन प्रमुख विजय राम नाकरा ने कहा कि ई-अल्फा मिनी को प्रदूषण मुक्त सफर के लिए महिंद्रा के भरोसे के साथ पेश किया जा रहा है। इस ई रिक्शा की कुल क्षमता पांच लोगों की है और इसे भारतीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कंपनी इसे खरीदने के लिए फाइनेंस की व्यवस्था भी करेगी ताकि इसे कम डाउन पेमेंट व  कम ईएमआई के साथ खरीदा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Automobiles News in Hindi related to car and bike reviews, latest car and bike diaries and auto news in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from automobiles and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed