{"_id":"59c74c854f1c1bae688b62bd","slug":"first-india-made-electric-bus-goldstone-ebuzz-k7-launched-for-public-transport","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कंपनी ने लॉन्च की पहली भारत निर्मित इलेक्ट्रिक बस, एक चार्जिंग में चलेगी 200 किमी.","category":{"title":"Commercial Vehicle","title_hn":"कॉमर्शियल वाहन","slug":"commercial-vehicle"}}
इस कंपनी ने लॉन्च की पहली भारत निर्मित इलेक्ट्रिक बस, एक चार्जिंग में चलेगी 200 किमी.
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Sun, 24 Sep 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
Goldstone eBuzz K7
- फोटो : Goldstone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्डस्टोन इन्फ्राटेक लिमिटेड ने भारत की पहली इलेक्ट्रिक बस लॉन्च की है। इसका नाम Goldstone eBuzz K7 रखा गया है जो हिमाचल प्रदेश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए इस्तेमाल की जाएगी। इसे हिमाचल ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन ने 22 सितंबर से ही शुरू कर दिया है। 26 सीटर यह बस कुल्लू-मनाली-रोहतांग पास वाले रूट पर चलाई जाएगी।
पढ़ें: Hero और Bajaj समेत ये कंपनियां दे रहीं टूव्हीलर्स पर हजारों का डिस्काउंट
कंपनी का कहना है कि बस का ट्रायल ऊंची पहाड़ियों और ढलान वाले रास्तों पर किया गया है और यह हिमाचल के लिए पूरी तरह योग्य है।
गोल्डस्टोन eBuzz K7 में फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है, जिससे यह मात्र 4 घंटे में चार्ज हो जाती है और एक बार की चार्जिंग में 200 किमी. चल जाती है। बस में लीथियम आयरन फास्फेट बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो लंबे समय तक चलती है। इसके अलावा बैटरी की पावर डेंसिटी और सेफ्टी भी बेहतर होती है। यह बस फ्रंट व रियर एयर सस्पेंशन के साथ आती है, जिससे यात्रियों को पहाड़ी इलाके में भी असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन
गोल्डस्टोन ने घोषणा की है कि वह हिमाचल प्रदेश रोड ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन को 25 इलेक्ट्रिक बस सप्लाई करेगी, वहीं ब्रह्नमुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (BEST) ने भी 6 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर दिया है।