फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Commercial Vehicle ›   BEST Electric buses to run on Mumbai Streets from Friday

मुंबई में इलेक्ट्रिक बस सेवा आज से शुरू, एक बस की कीमत है 1.67 करोड़ रुपए

Fri, 10 Nov 2017 11:42 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Fri, 10 Nov 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
BEST Electric buses to run on Mumbai Streets from Friday
सांकेतिक तस्वीर
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पहली बार इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा शुरू हो गई है। इस सर्विस से ना सिर्फ परिवहन और सुगम हो जाएगा, बल्कि प्रदूषण में भी थोड़ी कमी आएगी। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बस की कीमत 1.67 करोड़ रुपए है। 
विज्ञापन


पढ़ें: लेम्बोर्गिनी से लेकर फरारी तक, विदेशों में पुलिस को मिलती हैं ये तेज रफ्तार कार
विज्ञापन


बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) ने इन बसों के लिए 7 रूट्स को चुना है। यह बस एक बार चार्ज होकर 200 किमी तक चल सकती है, जोकि पूरे दिन के लिए पर्याप्त होगा। इनमें लीथियम आयन बैटरी लगाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इन्हें चार्ज करने के लिए कोलाबा बस डीपो पर एक मात्र चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध होगा। लाल और सिल्वर रंग की इन बसों में 31 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। इन बसों के पायदान नीचे हैं, जिसके कारण यह खासतौर पर बुजुर्ग एवं महिला यात्रियों के लिए सुगम होंगी। सीएनजी बस को चलाने में जहां 15 रुपए प्रति किलोमीटर तथा डीजल को चलाने में 20 रुपये प्रति किलोमीटर का खर्च आता है, तो वहीं इलेक्ट्रिक बसों को चलाने में 8 रुपए प्रति किलोमीटर का खर्च आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Automobiles News in Hindi related to car and bike reviews, latest car and bike diaries and auto news in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from automobiles and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed