फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   CNG car demand rising in india vs ev sales growth

CNG Cars: सीएनजी कारों का जलवा! 12 महीनों में मिली ताबड़तोड़ ग्रोथ, जानें कैसी रही बिक्री

Tue, 10 Jun 2025 04:34 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Tue, 10 Jun 2025 04:34 PM IST
सार

भारत में EV तकनीक की रफ्तार भले ही तेज हो रही हो, लेकिन इस बीच CNG कारों की डिमांड भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। कम खर्चीली, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल CNG कारें अब पर्सनल सेगमेंट में भी तेजी से पॉपुलर हो रही हैं।

विज्ञापन
CNG car demand rising in india vs ev sales growth
सीएनजी कार - फोटो : Freepik

विस्तार

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है। कार-बाइक बनाने वाली लगभग हर कंपनी अपने पोर्टफोलियों में इलेक्ट्रिक वाहन को शामिल कर चुकी है। हालांकि, इन कोशिशों के बीच CNG कारों की मांग में भी जबरदस्त इजाफा देखा जा रहा है। एक तरफ जहां EV की कीमत और रेंज को लेकर चिंता बनी हुई है, वहीं CNG कारें किफायती और भरोसेमंद विकल्प बनकर उभरी हैं। यही वजह है कि Maruti Suzuki, Tata Motors और Hyundai जैसे दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों के साथ Renault, Nissan और Toyota भी अब CNG सेगमेंट में तेजी से अपने मॉडल उतार रही हैं।
विज्ञापन


2024 में 35% की ग्रोथ से इन कंपनियों ने मारी बाजी
2024 कैलेंडर ईयर में CNG पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट ने 35% की रिकॉर्ड तोड़ ग्रोथ दर्ज की। Maruti Suzuki ने अकेले ही 15 सीएनजी मॉडल के साथ 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचीं, जो इस सेगमेंट में 71.60% की मार्केट शेयर के साथ नंबर वन बनी रही। दूसरी ओर, Tata Motors ने 1.15 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचीं और 16.13% मार्केट शेयर हासिल किया। Hyundai और Toyota ने क्रमश: 71,811 और 15,815 यूनिट्स बेचीं, जबकि Tata ने सबसे ज्यादा 77% की ग्रोथ दर्ज की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: फिर सड़कों पर दिख सकते हैं 'डॉग-नोज ट्रक', सरकार कर रही वापसी की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


FY25 में और भी बढ़ी मांग
वित्त वर्ष 2025 में Maruti Suzuki की CNG कारों की बिक्री 6.2 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई, जो कि 28% की ग्रोथ है। कंपनी के अनुसार, हर तीन में से एक Maruti कार अब CNG पर चल रही है। वहीं, Tata Motors ने FY25 में 1.39 लाख CNG कारें बेचीं, जो पिछले साल के मुकाबले 35% ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed