सिट्रॉएन की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर ईसी3 को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे कब लॉन्च कर सकती है। साथ ही क्या यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन सकती है, इसकी जानकारी भी इस खबर में दी जा रही है।
कब आएगी ईसी3
2 of 7
For Reference Only
- फोटो : citroen india
सिट्रॉएन की ओर से पहली इलेक्ट्रिक कार के तौर पर ईसी3 को लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे फरवरी के मध्य तक लॉन्च कर सकती है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इसपर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें- Scorpio Classic:स्कॉर्पियो क्लासिक की ये खासियत नहीं जानते होंगे आप, जानें कैसे है पुरानी स्कॉर्पियो से अलग
जारी है बुकिंग
3 of 7
For Reference Only
- फोटो : citroen india
सिट्रॉएन ईसी3 के लिए बुकिंग जारी है। इसे ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों ही तरह से बुक करवाया जा सकता है। कंपनी ने इसके लिए बुकिंग की शुरूआत जनवरी के आखिर में की थी। फिलहाल सिट्रॉएन की इलेक्ट्रिक कार को सिर्फ 25 हजार रुपये में बुक करवाया जा सकता है।यह भी पढ़ें - HSRP: क्या होती है हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जानें क्या होते हैं फायदे, कैसे होती है वाहन की सुरक्षा
बनेगी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार
4 of 7
For Reference Only
- फोटो : citroen india
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे काफी आकर्षक कीमत पर पेश कर सकती है। बाजार में इसे टाटा टियागो से चुनौती मिलेगी, जिसकी कीमत 8.49 लाख रुपये है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईसी3 की शुरूआती कीमत टियागो की कीमत के आस-पास रह सकती है।
यह भी पढ़ें - Tata Tiago EV: टाटा ने दो हजार ग्राहकों को एकसाथ डिलीवर की टियागो इलेक्ट्रिक, जानें कीमत और खूबियां
कैसे होंगे फीचर्स
5 of 7
Citroen eC3
- फोटो : For Reference Only
इलेक्ट्रिक सी3 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 26 सेमी की सिट्रॉएन कनेक्ट टचस्क्रीन मिलेगी जो वायरलेस स्क्रीन मिररिंग के साथ आएगी। इसके अलावा इसमें 35 स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं जो सिट्रॉएन एप के जरिए उपयोग किए जा सकते हैं। ड्राइविंग के लिए इसमें ईको और स्टैंडर्ड के तौर पर दो मोड्स मिलेंगे। कार को चार मोनोटोन और नौ ड्यूलटोन रंगों में उपलब्ध करवाया जाएगा। इंटीरियर में भी ऑरेंज और ग्रे रंग में किसी एक को चुनने का विकल्प मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Diesel Vs Hybrid: डीजल कार खरीदने में है फायदा या हाइब्रिड कार घर लाने में है समझदारी, जानें सबकुछ