फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Changan Unveils Detachable Power Turbine Generator to Eliminate EV Range Anxiety

इलेक्ट्रिक कार के लिए 'पावर बैंक': चीन की कंपनी ने पेश किया अनोखा पावर टरबाइन जनरेटर, खत्म होगी रेंज की टेंशन

Sat, 28 Feb 2026 01:20 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमप उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमप उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Sat, 28 Feb 2026 01:20 PM IST
सार

Detachable Power Turbine Generator: इलेक्ट्रिक कार से लंबे सफर पर जाने वालों के लिए खुशखबरी है। चीनी कंपनी Changan ने एक ऐसा पोर्टेबल 'पावर टरबाइन जनरेटर' (PTG) बनाया है जिसे जरूरत पड़ने पर कार में लगाकर ईंधन से बैटरी चार्ज की जा सकती है। शहर में इसे हटा दें और लॉन्ग ड्राइव पर साथ ले जाएं। ये तकनीक ईवी की 'रेंज एंग्जायटी' (बैटरी खत्म होने का डर) को हमेशा के लिए खत्म कर सकती है।

विज्ञापन
Changan Unveils Detachable Power Turbine Generator to Eliminate EV Range Anxiety
Changan Automobile detachable Power Turbine Generator (PTG) - फोटो : X

विस्तार

इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) का बाजार तेजी से बढ़ रहा है लेकिन एक डर जो अब भी लोगों को ईवी खरीदने से रोकता है- वो है रेंज एंग्जायटी (यानी रास्ते में बैटरी खत्म होने का डर)। सर्दियों में बैटरी का जल्दी डिस्चार्ज होना, हाईवे पर तेज स्पीड में ज्यादा पावर खर्च होना और चार्जिंग स्टेशनों की कमी जैसी दिक्कतें इस डर को और बढ़ा देती हैं। इस बड़ी समस्या का एक शानदार और अनोखा समाधान लेकर आई है चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी Changan Automobile। कंपनी ने अपनी सहयोगी Hunan Tyen के जरिए एक नया डिटैचेबल पावर टरबाइन जनरेटर (PTG) पेश किया है। आइए समझते हैं कि यह तकनीक कैसे काम करती है।

विज्ञापन

क्या है पावर टरबाइन जनरेटर (PTG)?

इसे आप अपनी इलेक्ट्रिक कार का एक ऐसा 'पावर बैंक' समझ सकते हैं जो ईंधन (फ्यूल) से चलता है। यह एक मॉड्यूलर पावर सिस्टम है जो सीधे तौर पर आपकी ईवी की बैटरी को सपोर्ट करता है। यह सिस्टम ईंधन को बिजली में बदलता है और बैटरी को एक्स्ट्रा पावर देता है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसे आपकी मौजूदा इलेक्ट्रिक कार में लगाने के लिए कार के डिजाइन या स्ट्रक्चर में कोई बड़ी काट-छांट नहीं करनी पड़ती। अगर आप किसी लंबे सफर पर जा रहे हैं जहां रास्ते में चार्जर मिलना मुश्किल है तो यह सिस्टम एक बेहतरीन बैकअप की तरह काम करेगा।

विज्ञापन

जरूरत हो तो लगाएं, वरना घर पर छोड़ दें (डिटैचेबल डिजाइन)

इस PTG की सबसे बड़ी खासियत इसका डिटैचेबल (आसानी से अलग होने वाला) डिजाइन है।

  • लॉन्ग ड्राइव के लिए: जब आपको लंबे सफर पर जाना हो, तो इसे कार में इंस्टॉल कर लें।
  • शहर के लिए: शहर में रोजमर्रा के काम के लिए इसे हटा दें ताकि कार का वजन हल्का रहे।

यह फीचर आपकी रेगुलर ईवी को जरूरत पड़ने पर एक 'एक्सटेंडेड-रेंज हाइब्रिड' कार बना देता है। आपको हमेशा के लिए एक भारी हाइब्रिड सिस्टम अपनी कार में ढोने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तकनीक में क्या है खास?

कंपनी ने इस जनरेटर को बहुत ही कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल बनाया है। इसमें कई बेहतरीन इंजीनियरिंग तकनीकें इस्तेमाल की गई हैं:

  • बेहतर परफॉर्मेंस: 3D सिमुलेशन और एडवांस इंजीनियरिंग की मदद से इसके टरबाइन और कंप्रेसर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसकी काम करने की क्षमता (दक्षता) में 5% से ज्यादा का इजाफा हुआ है।
  • हीटिंग की समस्या खत्म: हाई-लोड पर मशीनें गर्म हो जाती हैं, लेकिन इस सिस्टम के इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU) में नई कूलिंग तकनीक और बेहतरीन 'थर्मल मैनेजमेंट' का इस्तेमाल किया गया है। इससे यह लंबे समय तक बिना गर्म हुए भरोसे के साथ काम कर सकता है।

सिर्फ कारों तक सीमित नहीं है यह तकनीक

Changan का यह पावरफुल टरबाइन सिर्फ इलेक्ट्रिक कारों के लिए ही नहीं है। भविष्य में इसका इस्तेमाल कई और चीजों में किया जा सकेगा:

  • ड्रोन्स को उड़ाने में 
  • मोबाइल आउटडोर इक्विपमेंट्स में
  • पोर्टेबल पावर सप्लाई (पोर्टेबल जनरेटर) के रूप में

क्या यह ईवी का भविष्य बदल देगा?

टेस्ला के कुछ मालिकों ने पहले भी बाजार से ऐसे जुगाड़ वाले रेंज एक्सटेंडर लगवाए थे लेकिन वे पूरी तरह सुरक्षित या आधिकारिक नहीं थे। इसके उलट Changan का यह PTG एक फैक्टरी-मेड और सुरक्षित सिस्टम है। अगर यह तकनीक सफल होती है तो यह ईवी इंडस्ट्री के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है। इससे न सिर्फ 'रेंज एंग्जायटी' जड़ से खत्म होगी बल्कि उन छोटे शहरों या पहाड़ी इलाकों में भी लोग बेझिझक इलेक्ट्रिक कारें खरीद सकेंगे जहां अभी चार्जिंग स्टेशन नहीं पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed