फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   cars have both front and rear brakes like two wheeler know the detail

Auto News: क्या बाइक और स्कूटर की तरह कार में भी होते हैं फ्रंट-रियर ब्रेक? जानिए सही जवाब

Mon, 06 May 2024 02:26 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Mon, 06 May 2024 02:26 PM IST
सार

आप कार और दो पहिया वाहनों के ब्रेक के बारे में जानते होंगे। ऐसे में आपने देखा होगा कि बाइक और स्कूटर में दो ब्रेक होते हैं। दो पहिया वाहनों में फ्रंट और रियर ब्रेक होता है तो क्या कार में भी आगे और पीछे का ब्रेक होता है। जानें डिटेल। 

विज्ञापन
cars have both front and rear brakes like two wheeler know the detail
Auto News - फोटो : istock

विस्तार

सड़क पर वाहन चलाने के दौरान कई नियमों का पालन करना जरूरी है। अगर आप तेज रफ्तार में कार चला रहे हैं तो गाड़ी में ब्रेक का सही से काम करना जरूरी है। अगर आप कार को सही वक्त पर नहीं रोकते हैं तो हादसा हो सकता है। वहीं, दूसरी तरफ, दो पहिया वाहनों में भी ब्रेक दिए गए होते हैं। हालांकि, टू-व्हीलर्स में आगे और पीछे का अलग-अलग ब्रेक मिलता है। अगर ड्राइवर दो पहिया में दोनों ब्रेक को एकसाथ दबाता है तो दो पहिया वाहन जल्दी रुक जाते हैं। मगर कार के मामले में ऐसी सुविधा नहीं मिलती है। 

विज्ञापन

कार में मिलता है एक ब्रेक

ये तो आप जानते ही होंगे कि कार में एक्सलेरेटर, ब्रेक और क्लच दिया जाता है। कार का वजन दो पहिया वाहनों के मुकाबले काफी ज्यादा होता है। मगर फिर भी गाड़ी को रोकने के लिए एक ही ब्रेक होता है। कार में चार पहिए होते हैं और गाड़ी के चारों पहियों को रोकने के लिए एक ही ब्रेक का इस्तेमाल होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार के ब्रेक को कंट्रोल करने के लिए डबल चैंबर मास्टर सिलेंडर दिया गया होता है। इसका सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इस फीचर की वजह से कार के सभी ब्रेक एकसाथ खराब नहीं होते हैं। अगर एक तरफ के ब्रेक फेल हो जाए तो अन्य ब्रेक अपना काम करते रहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार के ब्रेक की क्षमता होती है अलग-अलग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कार में इंजन की जगह के मुताबिक, ब्रेक की क्षमता को कम या बढ़ाया जा सकता है। बाजार में आने वाली अधिकतर कारों में फ्रंट व्हील ड्राइव का विकल्प मिलता है। इन कारों में इंजन आगे की तरफ दिया गया होता है। यही वजह है कि कार का ज्यादा वजन आगे की तरफ रहता है। इसी वजह से इन कारों में आगे के ब्रेक काफी ताकतवर दिए गए होते हैं। वहीं, रियर व्हील ड्राइव वाली गाड़ियों में पीछे के ब्रेक अधिक पावरफुल दिए गए होते हैं। कार के ब्रेक आगे की ओर 60 फीसदी और पीछे की तरफ 40 फीसदी लगे होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed