कम कीमत में कई कंपनियों की ओर से बेहतरीन डीजल कारों को ऑफर किया जाता है। बजट के साथ ही अगर आपको प्रीमियम लुक और फीचर्स वाली कार चाहिए। तो हम आपको इस खबर में ऐसी ही पांच डीजल कारों की जानकारी दे रहे हैं, जिनकी कीमत दस लाख रुपये या उससे कम है।
टाटा अल्ट्रोज
2 of 6
टाटा अल्ट्रोज
- फोटो : tata motors
टाटा मोटर्स की ओर से प्रीमियम हैचबैक के तौर पर अल्ट्रोज को ऑफर किया जाता है। अपने सेगमेंट में यह कार मारुति बलेनो, टोयोटा ग्लैंजा जैसी कारों को कड़ी चुनौती देती है। बेहतरीन लुक्स के साथ ही इसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी में भी यह कार काफी दमदार है। इसकी कीमत की शुरूआत 7.99 लाख रुपये से हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Cars With Six Airbags: इन कारों में सुरक्षा से समझौता नहीं, कीमत है 15 लाख से कम, देखें लिस्ट
महिंद्रा एक्सयूवी300
3 of 6
Mahindra XUV300 TurboSport
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा की ओर से एक्सयूवी300 को भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन, मारुति ब्रेजा, किआ सोनेट जैसी एसयूवी के साथ होता है। इस एसयूवी को 9.90 लाख रुपये की शुरूआती कीमत के साथ घर लाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें - Car Care Tips: कार में क्लच का होता है महत्वपूर्ण काम, इन पांच तरीकों से बढ़ाएं क्लच की उम्र
किआ सोनेट
4 of 6
किया सोनेट
- फोटो : सोशल मीडिया
किआ की ओर से सोनेट को भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। एसयूवी में पेट्रोल के साथ ही डीजल इंजन का विकल्प भी दिया जाता है। इसकी कीमत की शुरूआत 9.95 लाख रुपये की एक्स शोरुम कीमत के साथ हो जाती है।
यह भी पढ़ें - PUC Certificate: क्या होता है पीयूसी सर्टिफिकेट, कैसे और कहां मिलता है, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
महिंद्रा बोलेरो नियो
5 of 6
Mahindra Bolero Neo Limited Edition
- फोटो : Mahindra
महिंद्रा की ओर से बोलेरो नियो को भी डीजल इंजन के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें मिलने वाले डीजल इंजन से एसयूवी को 73.5 किलोवॉट की पावर मिलती है। वहीं फीचर्स के तौर पर इसमें माइक्रो हाइब्रिड, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एबीएस, ईबीडी, एयरबैग, क्रूज कंट्रोल, ब्लू सेंस एप मिलते हैं। इसकी कीमत की शुरूआत 9.62 लाख रुपये से हो जाती है।
यह भी पढ़ें - Black Smoke: जब कार करने लगे ये काम तो बिल्कुल भी न करें नजरअंदाज, नहीं तो हो सकता है मोटा खर्चा