Car Tips: सावधान! कार के साथ किया यह काम तो बेकार हो जाएगी गाड़ी, रखें इस बात का ध्यान
अगर आप अपनी कार को हफ्ते में दो बार पानी से धोते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। ये जरा सी गलती लाखों की कार को भारी नुकसान पहुंचा सकती है। आगे पढ़ें क्या है इसकी पूरी डिटेल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के अधिकतर कार मालिक अपनी कार का ध्यान रखते हैं। ज्यादातर लोग छुट्टी वाले दिन कार की अच्छी से साफ-सफाई करते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो यह जानकारी आपके होश उड़ा सकती है। दरअसल काफी लोग कार को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित रहते हैं। ऐसे में वे कार को हफ्ते में दो बार पानी से धोते हैं, मगर सही जानकारी के अभाव में लोग अपनी लाखों की कार के साथ खिलवाड़ कर लेते हैं। आगे जानिए क्या है इसकी डिटेल।
कार के पेंट का फीका पड़ना
जब भी लोग नई गाड़ी खरीदते हैं तो शुरूआती दिनों में कार का काफी खास ध्यान रखते हैं। लोग कार की चमक को बरकरार रखने के लिए उसे साफ रखते हैं। ऐसे में लोग पानी का इस्तेमाल करते हैं। मगर आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि कार को लिमिट से ज्यादा पानी से धोने पर कार के पेंट और कलर फीका पड़ सकते हैं। साथ ही पेंट में दरार भी आ सकती है। अगर आप ऐसा लंबा समय तक करते हैं तो इस वजह से कार के बाहरी हिस्सों पर जंग लगने की परेशानी आ सकती है।
मिश्रण से कार को नुकसान
आपने भी कई बार देखा होगा कि छुट्टी वाले दिन लोग अपनी कार को पानी और साबुन से साफ करते हैं। लोगों की यह गलती कार के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकती है। दरअसल साबुन और पानी का मिश्रण कार की चमक और पेंट के लिए बेहद हानिकारक होता है।
सख्त स्पंज का इस्तेमाल
कई लोग कार साफ करने के लिए सख्त स्पंज का इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से कई बार कार साफ करते वक्त कार का पेंट खराब हो जाता है। साथ ही हल्की खरोंच भी आ जाती है। कार मालिकों की यह गलती कार की लाइफ को कम कर देती है। ऐसे में कार को लंबे समय तक दुरुस्त रखने के लिए भूलकर भी सख्त स्पंज का इस्तेमाल न करें।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में दिक्कत
अगर आप नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि कार को पानी से धोते समय गाड़ी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का खास ध्यान रखना होता है। अगर गलती से पानी कार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में चला गया तो फिर ठीक कराने में ज्यादा खर्चा आ सकता है।
जरूरत पर धोएं कार
कार जब भी बहुत ज्यादा गंदी हो या फिर किसी तरह का कीचड़ लगा हो तभी कार को पानी से धोना चाहिएय़। हालांकि, इस दौरान पानी को संभालकर खर्च करना चाहिए।