फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car wash tips and tricks avoid damage in vehicle

Car Tips: कार धोते वक्त इन पार्ट्स को पानी से रखें सुरक्षित, वरना उठाना पड़ेगा भारी नुकसान

Sat, 24 Aug 2024 12:34 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 24 Aug 2024 12:34 PM IST
सार

अगर आप कार धोते वक्त ये बड़ी गलतियां करते हैं तो आपकी कार को बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में गाड़ी को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए इन टिप्स का खास ध्यान रखें, नहीं तो बाद में सिर्फ पछतावा ही होगा। 

विज्ञापन
car wash tips and tricks avoid damage in vehicle
Car Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

देशभर में मानसून का मौसम चल रहा है। इस मौसम में कभी भी बारिश शुरू हो जाती है, ऐसे में बरसात से अक्सर सड़कों पर पानी भर जाता है और फिर कार गंदी हो जाती है। कई लोग गाड़ी साफ करते वक्त कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। इस वजह से बाद में उन्हें काफी भारी नुकसान होता है और पछतावा भी होता है। आगे खबर में जानिए कार धोने के दौरान किन चीजों का ख्याल रखना है, ताकि कोई कार को कोई हानि न हो।

विज्ञापन

फ्यूल फिलर

कार में जिस जगह से फ्यूल अंदर जाता है, उसे फ्यूल फिलर कहते हैं। कार धोते वक्त इस जगह पर पानी नहीं जाना चाहिए, वरना फ्यूल फिलर या फ्यूल कैप को बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर गलती से पानी चला तो कार के इंजन तक पानी जा सकता है। ऐसा होने पर कार में मोटा खर्च करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिकल पार्ट्स

यह तो आप जानते ही होंगे कि कार में कई सारे नाजुक और छोटे उपकरण होते हैं। ऐसे में कार साफ करते वक्त गाड़ी के इंजन और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स में पानी नहीं जाना चाहिए। गाड़ी धोने के दौरान इंजन जैसे पार्ट्स को किसी चीज से ढक सकते हैं, ताकि गलती से पानी न जाए। अगर पानी चला गया तो कार में शॉर्ट सर्किट और भारी नुकसान हो सकता है। 

विज्ञापन

सेंसर्स करें सेफ

अगर आप कार को साफ करने के लिए पानी का सहारा ले रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कार के किसी भी सेंसर में पानी नहीं जाना चाहिए। कार में कई तरह के सेंसर होते हैं, जैसे पार्किंग सेंसर, रिवर्स कैमरा सेंसर और एबीएस आदि। अगर इनमें पानी चला तो फिर लाखों रुपये का खर्चा आ सकता है। 

इंटीरियर रखें सुरक्षित

कार धोने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि इंटीरियर में पानी नहीं जाना चाहिए। अगर इंटीरियर में पानी चला गया तो इसे सूखाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार इंटीरियर में पानी जाने से गाड़ी की सेफ्टी कमजोर हो जाती है। 

ब्रेक और सस्पेंशन

गाड़ी के ब्रेक और सस्पेंशन भी काफी अहम होताे हैं। गाड़ी धोते वक्त ब्रेक और सस्पेंशन में पानी जाने से इनमें जंग लगने की परेशानी हो सकती है। इस वजह से कार की परफॉर्मेंस पर खराब प्रभाव पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed