फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Wash At Home DIY Car Cleaning Gone Wrong: Top 5 Mistakes Every Car Owner Should Avoid

Car Wash: घर पर कर रहे हैं कार की धुलाई? ध्यान दें, ये पांच गलतियां पड़ सकती हैं भारी!

Wed, 11 Feb 2026 05:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 11 Feb 2026 05:59 PM IST
सार

घर पर अपनी कार धोना आसान और सस्ता लगता है। लेकिन आपका एक गलत कदम आपको फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। जानें इसके लिए आपको किन सावधानियों को बरतना चाहिए।

विज्ञापन
Car Wash At Home DIY Car Cleaning Gone Wrong: Top 5 Mistakes Every Car Owner Should Avoid
Car Wash - फोटो : Freepik

विस्तार

घर पर कार धोना आसान और सस्ता लगता है। लेकिन इसमें अगर आप से थोड़ी लापरवाही हुई तो इसका खामियाजा आपकी कार को उठाना पड़ सकता है। आज की कारें की बात करें तो इनकी चर्चा सिर्फ मेटल (धातु) और इंजन तक सीमित नहीं रहती। बल्कि इनमें सेंसर, कैमरे, वायरिंग और हाई-ग्लॉस पेंट फिनिश जैसी संवेदनशील तकनीकें भी शामिल होती हैं।
विज्ञापन


गलत तरीके से की गई धुलाई महंगी मरम्मत का कारण बन सकती है। यहां हम आपको बता रहे हैं घर पर कार धोते समय होने वाली पांच आम गलतियों के बारे में। जिनसे बचकर आप अपनी कार की उचित देखभाल कर सकते हैं।
विज्ञापन


 

क्या आप पानी के बहाव को लेकर सावधान हैं?
अक्सर लोग कार धोते समय इस बात पर ध्यान नहीं देते कि पानी कहां जा रहा है। आधुनिक कारों में बॉडी और इंजन बे के आसपास कई इलेक्ट्रॉनिक सेंसर, पार्किंग कैमरे, लाइट्स और वायरिंग लगी होती है। इन जगहों पर ज्यादा पानी जाने से चेतावनी लाइट जल सकती है या इलेक्ट्रिकल पार्ट खराब हो सकते हैं। ऐसी खराबी को ठीक कराना समय और पैसे दोनों की बर्बादी साबित हो सकता है। 

Car Wash At Home DIY Car Cleaning Gone Wrong: Top 5 Mistakes Every Car Owner Should Avoid
Car Wash - फोटो : Freepik
क्या आप गलती से इंजन में पानी तो नहीं पहुंचा रहे?
कार के आगे वाले हिस्से या ग्रिल पर तेज पानी का प्रेशर डालना जोखिम भरा हो सकता है। कभी-कभी पानी एयर इंटेक के जरिए इंजन के अंदर पहुंच सकता है। दुर्लभ मामलों में इससे "हाइड्रोलॉक" की स्थिति बन जाती है। जिसमें इंजन अचानक काम करना बंद कर देता है। ऐसा होने पर मरम्मत का खर्च बहुत ज्यादा हो सकता है। इसलिए ग्रिल और एयर इंटेक के पास सीधे प्रेशर से पानी डालने से बचें। 
विज्ञापन

क्या फ्यूल कैप ठीक से बंद है?
कार धोने से पहले फ्यूल कैप सही तरीके से बंद है या नहीं, इसकी बात की जांच करना बेहद जरूरी है। अगर कैप ढीली रह गई तो पानी फ्यूल टैंक में चला सकता है। पेट्रोल या डीजल में थोड़ी भी पानी की मिलावट इंजन की परफॉर्मेंस बिगाड़ सकती है। इंजन का झटके लेना या मिसफायर होना इसके संकेत हो सकते हैं। जिसके बाद सर्विस सेंटर जाना पड़ सकता है। 

Car Wash At Home DIY Car Cleaning Gone Wrong: Top 5 Mistakes Every Car Owner Should Avoid
Car Wash - फोटो : Freepik
क्या आप सही क्लीनिंग प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रहे हैं?
घरेलू डिश वॉश लिक्विड या सामान्य क्लीनर का इस्तेमाल करना सस्ता विकल्प लग सकता है। लेकिन ये कार की पेंट पर लगी वैक्स और प्रोटेक्टिव लेयर को हटा देते हैं। इससे कार की चमक धीरे-धीरे कम होने लगती है और पेंट पर खरोंच, धूप और पक्षियों की बीट का असर जल्दी दिखने लगता है। हमेशा कार के लिए बने खास शैम्पू और प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। 

क्या आप धूल और धूप का ध्यान रख रहे हैं?
कार धोने का तरीका और समय भी अहम है। एक ही बाल्टी का पानी बार-बार इस्तेमाल करने से गंदगी दोबारा पेंट पर लग जाती है, जिससे महीन खरोंच पड़ सकती है। तेज धूप में कार धोने से पानी और साबुन जल्दी सूख जाते हैं और पेंट पर दाग रह जाते हैं। इसलिए कोशिश करें कि कार को छांव में धोएं और साफ माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें।

घर पर कार धोना गलत नहीं है, लेकिन सही तरीका और सावधानी जरूरी है। थोड़ी सी जागरूकता आपकी कार की चमक और परफॉर्मेंस दोनों को लंबे समय तक सुरक्षित रख सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed