Car Tips: कार का एसी वेंट्स आसानी से हो जाएगा साफ, बस इन स्टेप्स को करें फॉलो
गर्मियों में कार एसी की काफी अधिक जरूरत पड़ती है। ऐसे में एसी वेंट्स को साफ रखना बेहद ही जरूरी है। अगर आप नहीं जानते कि एसी वेंट्स को कैसे साफ करें तो इस खबर का सहारा ले सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार के कई उपकरण ऐसे होते हैं, जो कि काफी नाजुक होते हैं। कार के कुछ अंदरुनी उपकरण जैसे एसी वेंट्स गाड़ी का एक अहम उपकरण होता है। गर्मियों में इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है। लगातार चलाने से एसी वेंट्स में गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में लोगों के लिए ये काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए एसी वेंट्स को साफ करना बेहद जरूरी है। कम से कम महीने में एक बार एसी वेंट्स की साफ कपड़े सफाई करें। ब्रश के जरिए भी इसकी सफाई की जा सकती है।
सबसे पहले करें ये काम
कार के एसी वेंट्स को साफ करने के लिए आप एक साधारण सा ब्रश ले सकते हैं। इसके साथ घर पर एसी वेंट्स को साफ करने के लिए एक लिक्विड बना सकते हैं, फिर लिक्विड के जरिए आसानी से सफाई कर सकते हैं।
ऐसा भी कर सकते हैं
आजकल की कारों में केबिन एयर फिल्टर्स को आसानी से बदलने का विकल्प मिलता है। अगर आपकी कार में भी रिमूव होने वाले एयर फिल्टर्स दिए गए हैं तो आप उन्हें खोलकर उसकी जगह एक नया एयर फिल्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विंडशील्ड काउलिंग का रखें ध्यान
कार के विंडशील्ड काउलिंग को भी ब्रश के जरिए उसमें सेनिटाइजर का इस्तेमाल करके उसे साफ करें। इससे एसी वेंट्स के ऊपर की गंदगी अच्छी से साफ हो जाती है।
सेनिटाइजर का करें इस्तेमाल
आखिर में कार एसी वेंट्स को साफ करने के लिए आप कार के इंजन को बंद करने के बाद सेनिटाइजर का स्प्रे करें। इस दौरान कार की सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद होने चाहिए। कार एसी वेंट्स में स्प्रे होने के 10 मिनट बाद आप कार के इंजन को स्टार्ट करें। इसके बाद एसी वेंट्स को कुछ मिनटों के लिए ऑन कर दें।