फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car suddenly stops on road follow this tips to jump start

Car Tips: बीच सड़क पर कार ने दे दिया धोखा तो इस ट्रिक से शुरू करें गाड़ी, कुछ ही समय में बन जाएगा काम

Tue, 27 Aug 2024 07:30 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Tue, 27 Aug 2024 07:30 PM IST
सार

अगर किसी जगह पर कार अचानक से बंद हो जाए तो अक्सर लोगों को समझ नहीं आता कि कार को कैसे शुरू किया जाए। कई बार आसपास मैकेनिक भी नहीं होते हैं, ऐसे में आप एक तरीके के जरिए कार को शुरू कर सकते हैं। 

विज्ञापन
car suddenly stops on road follow this tips to jump start
Car Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

ऐसा कई बार होता है कार बीच सड़क पर चलते-चलते रुक जाती है। अगर किसी अनजान रास्ते पर आपकी कार भी अचानक से रुक गई तो आपको क्या करना है। इस बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, साथ जो लोग इस बारे में जानते हैं, वो सही ढंग से कार स्टार्ट नहीं कर पाते हैं। अक्सर कार उसी जगह पर बंद होती है, जहां आस-पास कोई कार मैकेनिक भी नहीं होता है। 

विज्ञापन

काम आएगी जंपर केबल

कार कभी भी बीच रास्ते में बंद हो सकती है, ऐसे में हर जगह पर मैकेनिक का मिलना भी मुश्किल होता है। ऐसे में अगर आप खुद कुछ सही जानकारी रखते होंगे तो ही कार को फिर से चला पाएंगे। वरना गाड़ी कुछ समय तक वहीं खड़ी रहेगी। इसके लिए कार में एक चीज रखनी होगी। जी हां, कार बंद होने के बाद फिर से सही ढंग से चलाने के लिए जंपर केबल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जंपर केबल की मदद से कार को जंप स्टार्ट के जरिए फिर से चलाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी कार का करें इंतजाम

अगर आपकी कार बीच सड़क पर अचानक से बंद हो जाती है तो जंप स्टार्ट के लिए अन्य कार की जरूरत होगी। दोनों कारों को न्यूट्रल गियर में पार्क करें और दोनों कारों का इग्नीशन बंद कर दें। इस दौरान एक खास बात का ध्यान  रखना है दोनों कारों में पार्किंग ब्रेक लगा हो, ताकि कार सही स्थिति में जंप स्टार्ट हो सके।

विज्ञापन

ऐसे करें जंपर केबल को कनेक्ट

अगर आपके पास जंपर केबल हैं तो आप कार स्टार्ट करने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। जंपर केबल को कार की बैटरी के पॉजिटिव साइड में कनेक्ट करना है। जंपर केबल को कनेक्ट करते वक्त आपको इस बात का ध्यान रखना है कि बैटरी के नेगेटिव साइड इसे न लगाएं, वरना कार स्टार्ट नहीं होगी। जंपर केबल के जरिए कार को शुरू करने के लिए जंपर केबल को दूसरी कार के नेगेटिव साइड से कनेक्ट करना है। इसके साथ ही ब्लैक क्लिप को गाड़ी में बिना पेंट वाली मेटल के साथ कनेक्ट करना है। 

इस बात का रखें ध्यान

जंपर केबल का इस्तेमाल करने के दौरान एक बात का ध्यान रखें। अक्सर लोग एक बड़ी गलती करते हैं कि जंपर केबल लगाने के बाद अपनी कार को स्टार्ट करने की कोशिश करते हैं। जंपर केबल कनेक्ट करने के बाद पहले दूसरी कार को शुरू करें, इसके बाद अपनी कार का इंजन स्टार्ट करने का प्रयास करें। अगर जंपर केबल लगाने के बाद भी कार शुरू नहीं होती है तो एक बार जंपर केबल को सही से चेक करें और यह देखें कि क्या जंपर केबल सही ढंग से काम कर रही हैं या नहीं। वहीं, अगर कार का इंजन एक बार स्टार्ट हो जाए तो फिर भूलकर भी अपनी कार को बंद न करें। दरअसल, कुछ मिनटों के लिए कार के इंजन को ऑन रखें, हालांकि, इस दौरान कार में फ्यूल होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed