फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car safety features check before choosing know the details

Car Safety Tips: नई कार खरीदने से पहले इन पांच सेफ्टी फीचर्स को करें चेक, वरना जान पर आ जाएगा खतरा

Sat, 24 Aug 2024 04:50 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sat, 24 Aug 2024 04:50 PM IST
सार

अगर इस त्योहारी मौसम में नई कार लेने की सोच रहे हैं तो एक बार इन सेफ्टी फीचर्स की जांच कर लें। ताकि हादसे के दौरान कोई भी हानि न हो। यह सेफ्टी फीचर्स गाड़ी को सेफ कर देंगे तो जानिए क्या है इनकी डिटेल।

विज्ञापन
car safety features check before choosing know the details
Car Safety Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

कार बाजार में आने वाली कारें पहले से ज्यादा एडवांस फीचर्स के साथ आ रही हैं। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको सेफ्टी के लिए इन विशेष बातों का ध्यान रखना जरूरी है। कारों में काफी आकर्षक डिजाइन और सुविधाएं मिलती है, मगर गाड़ी की सुरक्षा भी काफी अहम है। आप पहली बार कार खरीद रहे हैं तो आपको बता दें कि बेस मॉडल या एंट्री लेवल कारों में सबसे कम सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। वहीं, टॉप मॉडलों में सेफ्टी के लिए ज्यादा सुविधाएं दी गई होती हैं। 

विज्ञापन

एबीएस और ईबीडी

कार की सुरक्षा के लिए एबीएस और ईबीडी फीचर होना चाहिए। यह फीचर कार के ब्रेकिंग से संबधित है। मगर देश में बिकने वाली ज्यादातर कारों में यह फीचर नहीं मिलता है। एबीएस सिस्टम ब्रेक लगाने के दौरान कार के पहियों को लॉक होने से बचाता है। ऐसे में गाड़ी का संतुलन सही रहता है। वहीं, ईबीडी फीचर ब्रेक लगाने पर उसकी ताकत को चारों पहियों में बराबर बांट देता है, ताकि गाड़ी का संतुलन ठीक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिवर्स कैमरा सेंसर्स

अगर आप नई कार खरीदने वाले हैं तो कार में रिवर्स कैमरा सेंसर्स होना चाहिए। यह फीचर गाड़ी चलाते पीछे से आने वाले ट्रैफिक को देखने में मदद करता है। साथ ही कार को पार्क करते वक्त बेहद उपयोगी साबित होता है। इस सुविधा की वजह से कार पार्किंग में किसी अन्य व्यक्ति की जरूरत नहीं होती है। साथ ही कार किसी अन्य वाहन से टकराती नहीं है। मगर यह फीचर फिलहाल सीमित कारों में ही उपलब्ध है। 

विज्ञापन

डबल फ्रंट एयरबैग

कार की सेफ्टी के लिए डबल फ्रंट एयरबैग फीचर कार में होना चाहिए। इस सुविधा की वजह से गाड़ी में आगे बैठे यात्रियों की सुरक्षा काफी बढ़ जाती है। किसी भी हादसे के दौरान यही फीचर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि फ्रंट एयरबैग ही यात्री की जान बचाने का काम करता है। कार का हादसा होने पर कार के सेंसर्स बहुत तेजी से काम करते हैं और बैग में हवा भर जाती है। इसके बाद यही बैग आगे वाले यात्रियों के लिए एक सॉफ्ट सहारा बन जाते हैं।

सीट बेल्ट प्री-टेंशनर

कार में बैठे सवारियों के लिए सीट बेल्ट प्री-टेंशनर फीचर होना चाहिए। अगर नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो यह सुविधा जान बचा सकती है। इस फीचर की वजह से यात्री की पॉजिशन ठीक रहती है और हादसे होने की स्थिति में अगर यात्री ने सीट बेल्ट पहनी हुई थी तो चोट लगने का खतरा काफी कम हो जाता है। 

स्पीड सेंसर डोर लॉक-अनलॉक

कार में सुरक्षा के लिए स्पीड सेंसर डोर लॉक-अनलॉक की सुविधा भी होनी चाहिए। इस फीचर की मदद से यात्रियों को काफी फायदा होता है। कई बार वाहन चालक कार के दरवाजों को लॉक करना भूल करना जाता है। ऐसे में कार की एक निर्धारित गति होने पर यह फीचर दरवाजों को खुद ही बंद कर देता है। ऐसे में यह सुविधा कार में बैठे यात्रियों के लिए काफी लाभदायक रहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed