Hyundai Grand i10: छोटे बदलाव का बड़ा इंपैक्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार के बदलते रवैये में वही सबसे आगे है जो खुद को सबसे ज्यादा अपडेट रख सकता है। ऑटो निर्माता कंपनियों में यह बात सबसे ज्यादा मायने रखती है। गुजरते वक्त के साथ लोग उन मॉडलों से तौबा करने लगते हैं जिन्हें कंपनियां अपडेट नहीं करती हैं और इसके परिणामस्वरूप उस गाड़ी की बिक्री गिरने लगती है।
ये भी पढ़ें : TATA HEXA: खूबसूरती का अनूठा प्रदर्शन
हाल ही में एक ऐसा उदाहरण देखने को हुंडई में मिला जिसके तहत इस बड़ी कार निर्माता कंपनी ने देश में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार हुंडई आई 10 का फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में पेश किया। यह कार उस समय कंपनी ने बाजार में उतारा जब मारुति अपनी इग्निस की चर्चा हर तरफ जोरों से थी और हुंडई आई10 की कोर कंपटीटर भी इग्निस ही है। तो आइए आपको मिलवाते हैं हुंडई की फेसलिफ्ट हुई ग्रैंड आई 10 से। हमने इस कार को चलाया और इसमें हुए बदलावों की समीक्षा बारीकी से की। आइए आपको भी ले चलते हैं ग्रैंड आई10 की ड्राइव और बताते हैं कि नए कलेवर के साथ अब यह कार कितनी नई हुई है।
बाहर से दिखने में
ये भी पढ़ें : Baleno RS: परफॉर्मेंस का स्पोर्टी तड़का
इसके अलावा इसकी बाहरी डिजाइन में आपको फ्रंट एयर कर्टेन, क्रोम डोर हैंडल्स, रियर बंपर रेफलेक्टर, रियर वाइपर, इंटीग्रेटेड स्प्वाइलर व रूफरेल इसकी खूबसूरती को और बढ़ाते हैं। इसके पहले की आई 10 मुझे बेहद सिंपल लगती थी लेकिन अब नई फेसलिफ्ट वाली आई10 काफी स्पोर्टी लगती है। इसके अगले पिछले दरवाजों पर लगे काले रंग का प्लास्टिक इसे इसकी स्पोर्टी छवि में और तड़का लगाता है। इसमें दिया गया रूफ रेल इसकी छवि को और मजबूत बनाता है। कुल मिलाकर दिखने में इस सेगमेंट की यह सबसे खूबसूरत कार लगने लगी है। अगर मारुति सुजुकी इग्निस और इसके डिजाइन की तुलना की जाए तो मैं ग्रैंड आई10 को खरीदना पसंद करूंगा।
इंटीरियर में क्या मिलेगा खास
ये भी पढ़ें : New Mercedes E Class 2017: लंबे व्हीलबेस के सहारे नई पहचान
मैं इस कार को चार लोगों के लिए एकदम उपयुक्त कार मानता हूं। लेकिन अगर पांचवां व्यक्ति इसमें बैठने की कोशिश करेगा तो मुश्किल होगी। पीछे बैठे यात्रियों की सहूलियत के लिए इसमें सीट के पीछे पॉकेट दिया गया है साथ ही दरवाजों में भी थोड़ा स्टोरेज है जिसमें पानी की बोतलें या फिर कोई और सामान आप रख सकते हैं। पीछे बैठे यात्री को गर्मी में कोई दिक्कत न हो इसके लिए इसमें रियर वेंट दिए गए हैं। ड्राइवर के आराम को देखते हुए कंपनी ने इसमें ड्राइवर सीट हाइट अडजस्टर, फ्लोर कंसोल स्टोरेज भी दिया है। इसका फ्लोर कंसोल काफी मजेदार है और इसमें मोबाइल, पर्स, कॉफी का ग्लास जैसे ढेर सारे सामान रखे जा सकते हैं।अब बात फीचर्स की
ये भी पढ़ें : Toyota Camry Hybrid: नो टेंशन नो पोल्यूशन
इसके अन्य फीचर्स में फुल ऑटोमेटिक टेंपरेचर कंट्रोल, स्मार्ट की व इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, रियर पार्सल ट्रे, लगेज लैंप, टिल्ट स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं। पांच वेरिएंट एरा, मैग्ना, स्पोर्टज, स्पोर्टज(O) व आस्टा वेरिएंट में उपलब्ध यह कार महज टॉप मॉडल में ही ये सारे फीचर दे रही है। कास्ट कटिंग के वजह से ऐसा कंपनी ने किया है। इसलिए जब आप इसे खरीदने की सोचें तो एक बार पता कर लें कि किस वेरिएंट में आपको क्या मिलेगा।
सुरक्षा के लिहाज से
हुंडई ने इस कार में सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा है जिसके तहत इसके हर वेरिएंट में आपको हर वेरिएंट में ड्यृल एयरबैग स्टैंडर्ड तौर मिलेंगे। टॉप वेरिएंट में ईबीएस व ईबीडी जैसे अत्याधुनिक फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें इंपैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक, रियर डीफॉगर व सेफ्टी विंडोज दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें : New Audi A3: सादगी भरी प्रस्तुति से दिल जीतने की कोशिश
परफॉर्मेंस
1.2 लीटर का यू2 सीआरडीआई डीजल इंजन 75 पीएस की शक्ति 4000 आरपीएम पर व 190 एनएम का टॉर्क 1750-2250 आरपीएम पर उत्पन्न होता है। जब इस कार को पहले गियर में आगे बढ़ाना शुरू करते हैं और तीसरे गियर तक शिफ्ट करते हैं तो पता ऐसे लगता है जैसे गाड़ी में कोई बैलेंस ही नहीं है और इसका स्टीयरिंग आपका कहना नहीं मान रहा है। लेकिन जैसे ही आप 60 की स्पीड पार करते हैं वहां पर आई 10 की ड्राइविंग बेहद सटीक व स्थिर हो जाती है।
ये भी पढ़ें : New Honda City 2017: प्यार के तोहफे की नई सौगात
यह एक शानदार कार है जो उच्च गति पर बेहतर परफॉर्म करती है। तेज गति वाले कॉर्नर पर अपनी लाइन से नहीं भटकती और बखूबी अपना काम पूरा कर देती है। इसमें दिया गया 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन बहुत सटीकता से अपना काम कर देता है।
ये भी जानना है जरूरी
इस सेगमेंट में माइलेज सबसे ज्यादा मायने रखता है। तो आइए आपको बता दें कि इस कार का माइलेज कितना है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह 24.4 किमीप्रली का माइलेज देती है लेकिन वास्तव में बंपर टू बंपर ट्रैफिक में इससे हमें 15 किमीप्रली का माइलेज मिला है।
ये भी पढ़ें : रण ऑफ कच्छ टू दिल्ली : एक कॉम्पैक्ट सेडान और 2500 किलोमीटर की ड्राइव
इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि हाईवे पर इसका माइलेज और कितना बढ़ जाएगा। हुंडई ने अपनी इस कार पर 2 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी ऑफर कर रही है। इसकी शुरुआती कीमत 4.58 लाख से 7.33 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली तक है। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी इग्निस से है जिसकी लॉन्चिंग हाल ही में हुई है।
तकनीकि जानकारी
इंजन क्षमता 1186 सीसी, तीन सिलेंडर
शक्ति 75 पीएस @4000 आरपीएम
टॉर्क 190 एनएम @1750-2250 आरपीएम
माइलेज 24.4 किमीप्रली
लंबाई 3765 मिलीमीटर
चौड़ाई 1660 मिलीमीटर
ऊंचाई 1520 मिलीमीटर
व्हीलबेस 2425 मिलीमीटर
ईंधन टैंक 43 लीटर
कीमत 7.33 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली
वीडियो में देखें इस कार का रिव्यू