फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Modifications in India know Illegal Modifications detail

Car Tips: कार में किए हैं ये मोडिफिकेशन तो उठाना पड़ेगा भारी नुकसान, जानें गैरकानूनी बदलावों की डिटेल

Thu, 02 May 2024 03:54 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 02 May 2024 03:54 PM IST
सार

अगर आप अपनी कार में किसी तरह के मोडिफिकेशन की सोच रहे हैं तो आपको एक बार इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि कार में किस तरह के बदलाव करना गैरकानूनी है। 
 

विज्ञापन
Car Modifications in India know Illegal Modifications detail
Car Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में अक्सर देखा गया है कि काफी लोग अपनी कार में कई तरह के बदलाव करते हैं। कारों में अपनी पसंद के बदलाव के बाद भले ही कार का लुक बदल जाता है। मगर गाड़ी में किए गए बदलाव अक्सर सामने वाली गाड़ी के लिए नुकसान का कारण बन जाते हैं। आगे जानिए कार में किस तरह के मोडिफिकेशन करना गैरकानूनी है। 

विज्ञापन

ऑफ्टरमार्केट एग्जॉस्ट

अपनी कार में अधिकतर लोग ऑफ्टरमार्केट एग्जॉस्ट को लगवाते हैं। इसे लगाने से गाड़ी की पावर पर फर्क पड़ता है। ये एग्जॉस्ट सीमा से अधिक तेज होते हैं, ऐसे में ये पूरी तरह से गैर-कानूनी है। अगर ये 80 डेसिबल से ज्यादा है तो चालक इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता है। ऑफ्टरमार्केट एग्जॉस्ट के लिए स्थानीय आरटीओ ऑफिस से इसकी लिमिट के बारे में जानकारी ली जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजन बदलना

आप भूलकर भी अपनी कार का इंजन नहीं बदल सकते हैं। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, चेसिस नंबर और इंजन नंबर समान रहते हैं, वहीं, इसे बदलने के लिए आरटीओ ऑफिस से मंजूरी लेनी होगी। अगर आप बिना अनुमति के इंजन बदलते हैं तो ये मोटर नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। हालांकि, कोई मुश्किल ही रजिस्ट्रेशन नंबर से इंजन नंबर को मिलाता है। मगर कभी ये दोनों नहीं मिले तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

विज्ञापन

प्रेशर हॉर्न

सड़क पर आपने काफी लोगों को देखा होगा कि वो अपने वाहनों में हॉर्न होने के बाद भी प्रेशर हॉर्न लगवाते हैं। प्रेशर हॉर्न किसी भी व्यस्त सड़क या फिर शहरों में लोगों को काफी परेशान करते हैं। आपको बता दें कि प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ये हॉर्न 100 डेसिबल से अधिक की आवाज पैदा करते हैं, यही वजह है कि इसके इस्तेमाल से इंसानों की क्षमता खत्म हो सकती है। 

टिंटेड स्क्रीन

काफी लोग अपनी कार में टिंटेड स्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। कार के आगे और पीछे की तरफ इसे लगाने पर 70 फीसदी चीज दिखनी चाहिए। वहीं, साइडों इसकी सीमा 50 फीसदी तक की है। बेहद ही डार्क स्क्रीन का इस्तेमाल करना पूरी तरह से बैन है। 

बुल बार्स

कई गाड़ियों में देखा गया है कि उनमें बुल बार का यूज किया जाता है। बुल बार को लगाने से किसी हादसे के दौरान कार को कम नुकसान होता है। हालांकि, सामने वाले को इसकी भारी कीमत चुकानी होती है। बुल बार में मेटल का इस्तेमाल होता है, ऐसे में जब भी ये इंसानों से टकराता है तो बड़ा नुकसान करता है। बुल बार का इस्तेमाल करना मोटर नियमों के खिलाफ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed