फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Engine Overheating? Common Reasons, How Prevent Permanent Damage

Car Engine Heat: कहीं आपकी कार का इंजन भी तो नहीं हो रहा ओवरहीट? जानें क्या हो सकती हैं वजहें और बचाव के उपाय

Sun, 10 May 2026 01:55 PM IST
Jagriti ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Sun, 10 May 2026 01:55 PM IST
सार

Car Engine Overheating Reasons: अगर आपकी कार का इंजन बार-बार गर्म हो रहा है, तो इसे गर्मियों की सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। इसके पीछे कूलेंट लीक, खराब वॉटर पंप, रेडिएटर जाम या इंजन ऑयल की कमी जैसी गंभीर वजहें हो सकती हैं। समय रहते ध्यान न देने पर इंजन को बड़ा नुकसान हो सकता है और हजारों रुपये का खर्च उठाना पड़ सकता है।
 

विज्ञापन
Car Engine Overheating? Common Reasons, How Prevent Permanent Damage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

Coolant Leakage Symptoms: कार के इंजन का तापमान सिर्फ कूलेंट की कमी से ही नहीं बढ़ता, इसके पीछे खराब वॉटर पंप, जाम थर्मोस्टेट और यहां तक कि एक ढीला ऑयल कैप भी जिम्मेदार हो सकता है। ऐसे में अगर समय रहते इन संकेतों को नहीं पहचाना गया, तो इंजन स्थायी रूप से डैमेज हो सकता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो मेंटेनेंस में छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे और भारी खर्च की वजह बन बनती है।
विज्ञापन


क्यों ओवरहीट होता है कार का इंजन?
कार का इंजन लगातार काम करते समय काफी गर्मी पैदा करने लगता है। इसे नियंत्रित रखने के लिए एक कूलिंग सिस्टम काम करता है, लेकिन इसमें छोटी सी खराबी भी इंजन ओवरहीटिंग का कारण बन सकती है।
विज्ञापन


कूलेंट लीक
अगर पाइप, रेडिएटर या कनेक्शन से कूलेंट लीक होने लगे, तो इंजन तेजी से गर्म होने लगता है। यह सबसे आम वजहों में से एक मानी जाती है।

वॉटर पंप खराब होना
वॉटर पंप कूलेंट को पूरे सिस्टम में घुमाता है। इसके खराब होने पर कूलेंट का फ्लो रुक जाता है और इंजन गर्म हो सकता है।

कूलेंट लेवल कम होना
कम कूलेंट इंजन की गर्मी को सही तरीके से कंट्रोल नहीं कर पाता, जिससे तापमान बढ़ जाता है।

थर्मोस्टेट जाम होना
थर्मोस्टेट कूलेंट के फ्लो को नियंत्रित करता है। इसके जाम होने पर कूलेंट रेडिएटर तक नहीं पहुंच पाता और इंजन के अंदर ही गर्मी फंस जाती है।

खराब या पुराना इंजन ऑयल
इंजन ऑयल सिर्फ लुब्रिकेशन नहीं करता, बल्कि गर्मी कम करने में भी मदद करता है। पुराना या कम ऑयल होने पर इंजन पार्ट्स के बीच घर्षण बढ़ जाता है, जिससे इंजन ज्यादा गर्म होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडिएटर कैप में खराबी
रेडिएटर कैप सिस्टम में सही प्रेशर बनाए रखता है। अगर यह खराब हो जाए, तो कूलेंट उबलकर बाहर निकल सकता है और इंजन तेजी से गर्म होने लगता है।

ऑयल कैप ढीला होना
ओवरहीट होने का प्रमुख कारण इसकी ऑयल कैप का ठीक से बंद न होना भी हो सकती हैं। अगर यह ठीक से बंद नहीं हुआ, तो इंजन ऑयल लीक हो सकता है। इससे इंजन की कूलिंग और लुब्रिकेशन दोनों प्रभावित होते हैं।


टेंपरेचर सेंसर खराब होना
ये सेंसर इंजन के तापमान की जानकारी देता है। सेंसर खराब होने पर ड्राइवर को सही समय पर चेतावनी नहीं मिलती और समस्या गंभीर हो सकती है।

कूलिंग फैन खराब होना
ट्रैफिक या धीमी स्पीड में कूलिंग फैन रेडिएटर को ठंडा रखने का काम करता है। अगर फैन काम करना बंद कर दे, तो इंजन जल्दी ओवरहीट हो सकता है।

रेडिएटर जाम होना
रेडिएटर में धूल, मिट्टी या कचरा जमा होने से हवा का फ्लो रुक जाता है। इससे गर्मी बाहर नहीं निकल पाती और इंजन का तापमान बढ़ने लगता है। आप इन छोटी-छोअी बातों को ध्यान में रखकर अपने इंजन को ओवरहीट होने से बचा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed