फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car engine longevity importance of regular service maintenance check

Car Engine Tips: कार के इंजन की लाइफ को किस तरह से बढ़ाएं, इन आसान तरकीबों का रखें ध्यान

Thu, 08 Aug 2024 12:52 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Thu, 08 Aug 2024 12:52 PM IST
सार

कार का इंजन गाड़ी के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। ऐसे में इस खबर में जानिए किस तरह से इंजन की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। इस खबर में बताई गई टिप्स के जरिए इंजन की क्षमता को बढ़ाया जा सकेगा। 

विज्ञापन
car engine longevity importance of regular service maintenance check
Car Engine Tips - फोटो : FREEPIK

विस्तार

बाजार में आजकल काफी नई-नई तकनीक के साथ गाड़ियां आ रही हैं। मगर कार की सबसे महत्वपूर्ण चीज आज भी इंजन ही है। अगर कार का इंजन दमदार और बढ़िया है तो कार की क्षमता खुद ही बढ़ जाती है। यही वजह है कि कई लोग कार के इंजन का खास ध्यान रखने की सलाह देते हैं। अगर आप भी अपनी कार इंजन क्षमता बेहतर करना  चाहते हैं तो यह खबर आपके काम के लिए शानदार साबित हो सकती है। आगे खबर में जानिए इंजन की परफॉर्मेंस में इजाफा करने के किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

विज्ञापन

उचित तरीके से चलाएं कार

कार के इंजन का ध्यान रखने के लिए और उसकी क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी है कि कार को सही तरीके से चलाया जाए। जी हां, अगर कार को अनुचित ढंग से चलाया जाएगा तो इससे गाड़ी के साथ-साथ इंजन पर भी बुरा असर पड़ता है। कई ड्राइवर कार चलाते वक्त बार-बार ब्रेक और गियरलीवर का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी यही गलती करते हैं तो आपको इससे बचना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सही समय पर करवाएं सर्विस

कार इंजन की क्षमता बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है कि कार की सही समय पर सर्विस करवाई जाए। देश में अधिकतर लोग कार की सही समय पर सर्विस नहीं करवाते हैं। यही वजह है कि इंजन की पावर धीरे-धीरे कम हो जाती है। सर्विस कब करवानी है, इसकी सही जानकारी आपको कार के मेन्युअल में मिल जाएगी। 

विज्ञापन

वक्त पर बदलें फिल्टर्स

अगर कार के फिल्टर्स की सही समय पर जांच हो और कोई खराबी मिलने पर उन्हें बदल दिया जाए तो इससे इंजन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। मगर बेहद ही कम लोग सही समय पर कार के एयर फिल्टर को बदलते हैं, ऐसे में धीरे-धीरे इंजन की लाइफ कम हो जाती है। 

सही इंजन ऑयल का चुनाव

कार सर्विस के दौरान बहुत ही कम लोग इंजन ऑयल पर ध्यान देते हैं। अगर गाड़ी में पुराना इंजन ऑयल और बेहद ही गंदा इंजन ऑयल लंबे समय तक रहेगा तो इससे इंजन की क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में जब भी इंजन ऑयल डलवाएं, तो एक बार कार के मेन्युअल में चेक करें कि कौन सा इंजन ऑयल गाड़ी के लिए बेहतर रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed