{"_id":"588f29b44f1c1b7d3de80d3f","slug":"you-can-buy-the-entry-level-sedan-in-between-5-to-6-lakhs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बजट है 5-6 लाख के बीच और चाहिए सेडान, तो ये हैं आपके विकल्प ","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
बजट है 5-6 लाख के बीच और चाहिए सेडान, तो ये हैं आपके विकल्प
अमित द्विवेदी, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Feb 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
ये भारत की सबसे सस्ती सेडान में से एक है।
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार लोगों के स्टेटस से जुड़ी हुई है। भले ही कार की लंबाई चार मीटर से ज्यादा न हो लेकिन अगर वो सेडान है तो हजारों लोगों की मुराद वैसे ही पूरी हो जाती है। अगर आप भी सेडान के शौकीन हैं और आप इस बात को लेकर भ्रम हैं कि 5 से 6 लाख के बीच सेडान नहीं खरीदी जा सकती तो आइए आपको गलत साबित किए देते हैं। हम आपको यहां पर रूबरू करवा रहे हैं उन सेडान कारों से जो सिर्फ 5 लाख से 6 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
टाटा इंडिगो ईसीएस
ये भारत की सबसे सस्ती सेडान में से एक है।
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स की इंडिगो ईसीएस को देश की सबसे सस्ती सेडान होने का तमगा मिला हुआ है। इसके चार वेरिएंट आपके बजट में आते हैं। इसमें सबसे सस्ता है जीएलएस (पेट्रोल) वेरिएंट जिसकी कीमत 5.3 लाख, सीएनजी जीएलएस की कीमत 5.06, बीएस 3 डीजल एलएस की कीमत 5.58 लाख रुपये व ईसीएस एलएक्स की कीमत 5 लाख 9 हजार रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। इसमें 1193 सीसी का पेट्रोल इंजिन 1405 सीसी का डीजल इंजिन लगा है। पेट्रोल इंजिन 15.64 किमीप्रली का माइलेज देता है तथा डीजल इंजिन 19.09 किमीप्रली का माइलेज प्रदान करता है। इसके पावर आउटपुट की बात करें तो इसका डीजल इंजिन 70 पीएस की शक्ति 4500 आरपीएम, 135 एनएम का टॉर्क 2500 आरपीएम तथा पेट्रोल इंजिन 65 पीएस की शक्ति 5000 आरपीएम पर तथा 100 एनएम का टॉर्क 2700 आरपीएम पर प्रदान करता है। यह चार मीटर से छोटी कार है तथा इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 3988 मिलीमीटर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टाटा जेस्ट
जेस्ट ने टाटा के ब्रांड इमेज को बदलने का काम शुरू किया।
- फोटो : Tata Motors
टाटा की बेहतरीन होती गुणवत्ता की झलक इसी कार से देखने को मिली। यह एक शानदार कार है लेकिन इस बजट में सिर्फ आप इसके पेट्रोल वेरिएंट को ही खरीद सकते हैं। इसमें 1193 सीसी का इंजिन लगा है जो कि 17.57 किमीप्रली का माइलेज देता है। इसके 1.2 एक्सई की कीमत 5.14, एक्सएम की कीमत 5.8 लाख तथा एक्सएमएस की कीमत 6.01 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। इसमें लगा टर्बो पेट्रोल इंजिन 89 बीएचपी की शक्ति व 104 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 390 लीटर का बूट स्पेस है तथा ग्राउंड क्लीयरेंस 175 मिलीमीटर का है।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर
डिजायर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली एंट्री लेवल सेडान है।
- फोटो : Maruti Suzuki India Limited
सालों से डिजायर उन एंट्री लेवल सेडानों में शामिल है जो सबसे ज्यादा बिकती है। बिक्री के मामले में टॉप टेन में शामिल डिजायर के चार पेट्रोल वेरिएंट आप इस बजट में खरीद सकते हैं। इसके एलएक्सआई की कीमत 5.27, एलएक्सआई की कीमत 5.35 लाख, एलएक्सआई ऑप्शनल की कीमत 5.52 व वीएक्सआई पेट्रोल की कीमत 5.99 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। इसमें 1197 सीसी का पेट्रोल इंजिन लगा है जो कि 20.85 किमीप्रली का माइलेज देता है। देश की विश्वसनीय कारों में शामिल यह कार बेहतरीन प्रदर्शन करती है। इसके पेट्रोल इंजिन 84.3 पीएस की शक्ति व 115 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। यह भी अंडर फोर मीटर सेडान है जिसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 मिलीमीटर का है।
फोर्ड फिगो एस्पायर
फोर्ड फिगो एस्पायर
- फोटो : Amit Dwivedi
एंट्री लेवल सेडान सेगमेंट में यह भी एक बढ़िया कार है। इसके तीन वेरिएंट इस कीमत में आपको मिलेंगे जिसका हम इस आलेख में जिक्र कर रहे हैं। इसमें 1.2 लीटर 1196 सीसी का इंजिन लगा है जो कि 18.16 किमीप्रली का माइलेज देता है। अभी हाल ही में हमने इस कार को गुजरात के रन ऑफ कच्छ से दिल्ली तक ड्राइव किया था। इसके बेस मॉडल एंबियंट की कीमत 5.4 लाख, एंबियंट एबीएस की कीमत 5.52 लाख तथा ट्रेंड पेट्रोल की कीमत 5.76 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। यह कार 88 पीएस की शक्ति व 112 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 174 मिलीमीटर का है। इसका केबिन आकर्षक और लंबी ड्राइविंग में आपको थकान महसूस नहीं होने देता।
फोक्सवैगन एमियो
फोक्सवैगन एमियो पेट्रोल
- फोटो : vw
एमियो के बेस मॉडल पेट्रोल ट्रेंडलाइन की कीमत 5.45 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। बस इसका एक ही वेरिएंट 5 से 6 लाख के बजट में उपलब्ध है। इसमें 1198 सीसी का इंजिन लगा है जो कि 17 किमीप्रली का माइलेज प्रदान करता है। इसका पेट्रोल इंजिन 73 बीएचपी की शक्ति व 110 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। लेकिन अपने कंपटीशन में ग्राउंड क्लीयरेंस इसके लिए एक मुद्दा है जो कि महज 165 मिलीमीटर का है। पर ओवरऑल यह एक वैल्यू फॉर मनी जर्मन सेडान है।
हुंडई एक्सेंट
हुंडई एक्सेंट
- फोटो : Hyundai
एंट्री लेवल सेडान में हुंडई एक्सेंट का कापा बेस मॉडल इस बजट में अपनी चुनौती पेश कर रहा है। इसकी कीमत 5.46 लाख रुपये है तथा इसका 1197 सीसी का इंजिन 19.1 किमीप्रली का माइलेज प्रदान करता है। इसका पेट्रोल इंजिन 83 पीएस की शक्ति व 114 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। हुंडई की यह एक सफलतम एंट्री लेवल सेडान कार है जो ग्राहकों को पसंद आई है।
हौंडा अमेज
हौंडा अमेज
- फोटो : Honda
हौंडा अमेज के तीन वेरिएंट ई, ई ऑप्शन व एस वेरिएंट इस बजट में उपलब्ध हैं। इनकी कीमत क्रमशः 5.53, 5.56 वह 6.0 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। इसमें लगा 1198 सीसी का इंजिन 17.8 किमीप्रली का माइलेज देता है। इसकी कार के जरिए हौंडा ने भारतीय बाजार में अपने पहले डीजल इंजिन को लांच किया था। यह एक सफलतम कार है खासकरके डीजल वेरिएंट में। लेकिन इस कीमत में आपको महज पेट्रोल इंजिन का विकल्प ही मिलेगा। यह इंजिन 88 पीएस शक्ति व 109 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है।
शेव्रोले सेल
शेव्रोले सेल एक अच्छा उत्पाद होने के बावजूद सेल्स सर्विस में पीछे रह जाती है।
- फोटो : Sail
जीएम की शेव्रोल सेल के बेस मॉडल की कीमत 5.77 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है। इसमें 1199 सीसी की शक्ति वाला इंजिन लगा है जो कि 18.2 किमीप्रली का माइलेज प्रदान करता है। सेल के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 83.3 पीएस की शक्ति व 108.5 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। यह इकलौती ऐसी कार है जो एक बढ़िया विकल्प होने के बावजूद अपनी आफ्टर सेल सर्विस के वजह से मार खा गई है।