{"_id":"587db3cf4f1c1b3703eff63b","slug":"tkm-inaugurates-driver-training-program-and-health-check-up-camp-for-drivers-in-new-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Toyota ने ड्राइवरों को बताया कैसे करें सुरक्षित ड्राइव","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Toyota ने ड्राइवरों को बताया कैसे करें सुरक्षित ड्राइव
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Feb 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
ड्राइवर ट्रेनिंग प्रोग्राम
- फोटो : Toyota Kirloskar Motor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा जाता है सबसे सेफ कार वही होती है जिसे एक सजग ड्राइवर चला रहा होता है। अगर ड्राइवर सजग है और सावधानी पूर्वक ड्राइव करेगा तो कार दुर्घटना के चांसेस एकदम नगण्य हो जाते हैं। ऐसे में ड्राइवर का स्वस्थ रहना जरूरी है। इसको ध्यान में रखते हुए टोयोटा किलोस्कर मोटर ने तीन दिन का ड्राइवर ट्रेनिंग प्रोग्राम और हेल्थ चेकअप कैंप दिल्ली नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आयोजित किया है।
मेदांता हास्पिटल और इसिलोर फाउंडेशन के साथ मिलकर यह प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत ड्राइवरों को यातायात सुरक्षा चुनौतियों और भारतीय सड़कों को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए इसके बारे में जागरूक किया जा रहा है।
टोयोटा किलोस्कर मोटर का लक्ष्य उन छोटी-छोटी बातों के तरफ ड्राइवरों को सचेत करना है जिससे यातायात संचालन में बाधा पैदा होती है तथा छोटी गलती के कारण बड़ी दुर्घटनाएं होती हैं। अगर ड्राइवर सचेत रहें और उन गलतियों का अहसास कर लें तो भारतीय सड़कें ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगी।
विज्ञापन
ज्यादातर टैक्सी ड्राइवर रात व दिन के समय ड्यूटी करते हैं। ऐसे में वो अपने को स्वस्थ कैसे रखें इसकी जानकारी भी इस कैंप के माध्यम से दी गई। हेल्थचेकअप में ड्राइवरों का बीएमआई, ब्लड शुगर, ईसीजी, एलएफटी, बीपी और आईस्क्रीनिंग करने के साथ निशुल्क चश्मे भी बांटे गए और साथ ही जरूरी चिकित्सा जानकारी भी दी गई।
मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट और हाईवे के मुताबिक बीते कुछ महीनों में लगभग 1 लाख 46 हजार लोगों ने सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवाई है। इसमें से लगभग 1 हजार 3 सौ 74 दुर्घटनाएं हर दिन भारत में होती हैं जिसमें से लगभग 400 लोग अपनी जान गंवा देते हैं। 2015 में हुई दुर्घटनाओं में लगभग 77.1 फीसदी मामलों में गलती ड्राइवर की पाई गई।