फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Tata Motors launched Hexa at 11.99 lakhs ex showroom delhi

महज 11.99 लाख में लांच हुई टाटा हेक्सा, इनोवा क्रिस्टा व एक्सयूवी 500 को मिली चुनौती 

Fri, 03 Feb 2017 05:30 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 03 Feb 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
Tata Motors launched Hexa at 11.99 lakhs ex showroom delhi
टाटा मोटर्स हेक्सा - फोटो : Amar Ujala
लोगों द्वारा कयास लगाए जा रहे टाटा हेक्सा की कीमतों के एकदम उलट टाटा ने बेहद आक्रामक अंदाज में अपनी प्रीमियम क्रॉस ओवर हेक्सा को महज 11.99 लाख एक्सशोरूम दिल्ली में लांच करके कई कार कंपनियों की नींद उड़ा दी है। नए साल पर टाटा ने हेक्सा के जरिए जबर्दस्त धमाका किया है। हेक्सा के टॉप मॉडल की कीमत 17.49 लाख रुपए एक्सशोरूम दिल्ली है। टाटा हेक्सा को कंपनी के इंडिया, इटली और ब्रिटेन स्थित तीन डिजाइन स्टूडियो में तैयार किया गया है। इस कार में लैंडरोवर की भी झलक नजर आती है। 
विज्ञापन


कार के टॉप मॉडल में साइड व कर्टेन एयरबैग्स, एबीएस, ईएसपी और कई अन्य अतिरिक्त फीचर्स जैसे क्लाइमेट कंट्रोल, एंबीएंट लाइटिंग, हार्मन साउंड सिस्टम, लेदर सीट और क्रूज कंट्रोल दिए गए हैं। इस कार का मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी 500 और इनोवा क्रिस्टा से रहेगा। कंपनी ने टाटा हेक्सा कार के लिए कुछ महीने पहले ही बुकिंग शुरू कर दी थी और हेक्सा मॉडल को डीलरशिप भेजा जाने लगा था। 
विज्ञापन


कीमत पर एक नजर 

वेरिएंट          कीमत

एक्सई         11.99 लाख 
एक्सएम         13.85 लाख 
एक्सटी        16.20 लाख
एक्सटी        16.20 लाख
एक्सएमए ऑटोमेटिक    15.05 लाख 
एक्सटीए ऑटोमेटिक     17.40 लाख
एक्सटी 4*4                17.49 लाख  

नोट.- सभी कीमतें एक्सशोरूम दिल्ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed