फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   car care tips how to maintain cars paint to shine

Car Care Tips: नई कार सालों तक रहेगी टिप-टॉप, इन आसान टिप्स को जरूर अपनाएं

Wed, 08 May 2024 03:54 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Wed, 08 May 2024 03:54 PM IST
सार

अगर आपने हाल-फिलहाल में नई कार खरीदी है तो आपको इस खबर पर ध्यान देना चाहिए। इस आर्टिकल में जानिए अपनी नई कार को किस तरह से कई सालों तक बेहतर कंडीशन में रखें। 

विज्ञापन
car care tips how to maintain cars paint to shine
Car Care Tips - फोटो : Freepik

विस्तार

देश में लोग जब भी नई कार लेते हैं तो उसका काफी बेहतर ढंग से ख्याल रखते हैं। नई कार की चमक एकदम अलग होती है। ऐसे में अगर आप नई कार लेने के बाद गलतियां करते हैं तो आपकी प्यारी कार की लाइफ कम हो जाती है। काफी बार देखा गया है कि लोग नई कार को बेहतर रखने के लिए कई महंगे तरीकों को अपनाते हैं, हालांकि, अगर आप महंगे तरीकों से बचना चाहते हैं तो इस खबर में बताए गए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपनी कार की रंगत को सालों तक बरकरार रख सकते हैं। 

विज्ञापन

सही ढंग से करें कार की सफाई

अक्सर देखा गया है कि लोग नई कार लेने के बाद उसका सही से ध्यान नहीं रखते हैं। मगर नई कार को अच्छी कंडीशन में रखने के लिए कार को नियमित समय पर धोना चाहिए। अगर आप नई कार को हफ्ते में एक दिन सही तरीके से पानी से साफ करेंगे तो इससे कार का पेंट, कलर और चमक बेहतर रहती है। नई कार को धोने के लिए आप किसी स्पंज का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद किसी सूखे कपड़े से कार को साफ कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्स का कर सकते हैं इस्तेमाल

आपको जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप नई कार को धोने की तैयारी कर रहे हैं तो कभी भी सूरज की रोशनी में कार को साबुन से साफ न करें। ऐसा करने से कार पर साबुन जम सकता है, कार पर कई तरह के धब्बे रह सकते हैं। इसके अलावा तेज धूप में कार साफ करने से कार का पेंट हल्का पड़ सकता है। आपकी इस गलती से नई कार की चमक कम हो सकती है। ऐसे में आप कार धोने के बाद उस पर वैक्स का प्रयोग कर सकते हैं। इससे कार पर आए स्क्रैच को हटाया जा सकता है। 

विज्ञापन

लेमिनेशन का करें यूज

अगर आप चाहते हैं कि आपकी नई कार कई सालों तक अच्छे ढंग से काम करें और उसकी चमक भी बेहतर रहेगी। इसके लिए आप नई कार पर लेमिनेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। कार पर लेमिनेशन लगाने से कार की लाइफ बढ़ जाती है। 

वाटरप्रूफ कवर का इस्तेमाल

काफी लोग अपनी नई कार को किसी गैराज या सुरक्षित स्थान पर पार्क करते हैं। कार की चमक को कई सालों तक बरकरार रखने के लिए आप कार पर वाटरप्रूफ कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप ऊपर बताए गए टिप्स को फॉलो करेंगे तो आपकी नई कार कई सालों तक अच्छी कंडीशन में रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed