फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Car Airbags things To Do and Things Not To Do

Car Airbags: एयरबैग्स सुरक्षा देने की बजाय न बने जान का दुश्मन, इन बातों का रखें खास ध्यान

Sun, 21 Apr 2024 01:40 PM IST
अमित कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Sun, 21 Apr 2024 01:40 PM IST
सार

कार का एयरबैग यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। मगर कई बार एयरबैग सवारियों को सुरक्षित करने की बजाय उनके लिए जानलेवा बन जाता है। ऐसे में इन स्पेशल टिप्स को जरूर दिमाग में रखें।
 

विज्ञापन
Car Airbags things To Do and Things Not To Do
Car Airbags - फोटो : istock

विस्तार

देश मे मौजूदा समय की कारों में सुरक्षा के लिए काफी अच्छे फीचर्स दिए जा रहे हैं। इसमें सीटबेल्ट, एबीएस और एयरबैग्स आदि शामिल है। कई बार देखा गया है कि कार के एयरबैग्स की वजह से अंदर बैठी सवारियों की जान बच जाती है। ऐसे में एयरबैग्स सेफ्टी के लिए एक जरूरी और खास सुविधा बन चुका है। मगर ये सवारियों को सही से सुरक्षित रखें। इसके लिए कुछ जरूरी टिप्स का ध्यान रखना जरूरी है।

विज्ञापन

क्या होते हैं एयरबैग्स

कार में सवारियों की सुरक्षा के लिए दिए गए एयरबैग्स एक सॉफ्ट सरफेस होता है, ये किसी क्रैश के दौरान ड्राइवर समेत सभी सवारियों को एक मुलायम सरफेस देता है, ताकि उन्हें किसी तरह की चोट न लगें। एयरबैग्स अधिकतर स्टीयरिंग व्हील, डैशबोर्ड और साइड पैनल पर होते हैं। एयरबैग्स एक पतली लेयर के साथ फोल्ड हुआ नॉयलॉन फेब्रिक का बना होता है। कार के चारों तरफ सेंसर लगे होते हैं, जिससे कुछ भी टकराने के बाद कार इन्हें खुलने के लिए कहती है। इसके बाद पोटैशियम नाइट्रेट की प्रक्रिया के साथ नाइट्रोजन गैस उत्पन्न करती है। नाइट्रोजन गैस नॉयलॉन फैब्रिक में जाती है, इसके बाद ये 300 किलोमीटर से भी ज्यादा की रफ्तार के साथ खुलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरबैग्स के साथ सीटबेल्ट का इस्तेमाल करें

एयरबैग्स कार का पैसिव सेफ्टी फीचर है। हादसे के दौरान ड्राइवर और सवारियों ने सीटबेल्ट नहीं पहनी है तो एयरबैग्स सवारियों को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, सीटबेल्ट पहनने पर सवारियां अपनी जगह पर सुरक्षित रहती है। 

विज्ञापन

सही सीटिंग है जरूरी

एयरबैग्स कार में बैठी सवारियों की सुरक्षा सही से करें, इसके लिए जरूरी है कि डैशबोर्ड से 10 इंच की जगह होनी चाहिए। साथ ही स्टीयरिंग व्हील से ड्राइवर के बीच की दूरी कम से कम 10 इंच होनी चाहिए। 

स्टीयरिंग व्हील पर 3 से 9 की पॉजीशन

कार के हादसे के दौरान एयरबैग्स सही तरीके से अपना काम करें। इसके लिए जरूरी है कि ड्राइवर का हाथ स्टीयरिंग व्हील पर 3 से 9 की पॉजीशन में होना चाहिए। अगर ड्राइवर की ऐसी पॉजीशन नहीं होती है तो हादसे के दौरान एयरबैग्स खुलने पर ड्राइवर के हाथ में गंभीर चोट लग सकती है।

बच्चों को फ्रंट सीट पर न बैठाएं

एयरबैग्स 12 साल से अधिक आयु वाले लोगों के लिए डिजाइन किया जाता है। ऐसे में 12 साल से कम उम्र के बच्चों को आगे बैठाने पर उन्हें चोट या बड़ा नुकसान हो सकता है। 

आगे बैठकर न करें ये गलती

डैशबोर्ड पर कभी भी अपनी टांगे न रखें। हादसे के दौरान अगर आप डैशबोर्ड पर टांगे रखते हैं तो हादसे के समय पर बड़ा नुकसान हो सकता है। हादसे के दौरान एयरबैग्स आगे बैठी सवारी की टांगों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed