{"_id":"6852b9d210c53af5aa024301","slug":"can-fastag-annual-pass-expire-before-completing-one-year-know-what-nitin-gadkari-said-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"FASTag Annual Pass: क्या एक साल की लिमिट से पहले भी खत्म हो सकता है वार्षिक फास्टैग पास?","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
FASTag Annual Pass: क्या एक साल की लिमिट से पहले भी खत्म हो सकता है वार्षिक फास्टैग पास?
Thu, 19 Jun 2025 06:33 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Thu, 19 Jun 2025 06:33 PM IST
सार
FASTag Annual Pass: भारत में फास्टैग वार्षिक पास लॉन्च हो चुका है। इसकी कीमत 3,000 रुपये रखी गई है और इसकी वैलिडिटी एक साल तक रहेगी। लेकिन क्या यह पास एक साल के पहले खत्म हो सकता है? आइए जानते हैं।
विज्ञापन
फास्टैग एनुअल पास
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईवे पर सफर करने वाले लाखों लोगों को राहत देते हुए केंद्रीय परिवहन मंत्री ने फास्टैग को लेकर बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को ऐलान किया कि भारत सरकार 15 अगस्त, 2025 से वार्षिक फास्टैग पास (Fastag Annual Pass) को शुरू करने जा रही है। सरकार की ओर से वार्षिक फास्टैग पास की कीमत 3,000 रुपये तय की गई है। हालांकि, अब सवाल उठता है कि इस पास की वैलिडिटी कितनी होगी, इसे कैसे हासिल किया जा सकेगा और इसपर कितनी बार सफर कर सकते हैं। तो चलिए जानते इन सवालों के जवाब।
कितनी है वार्षिक फास्टैग की वैलिडिटी
गडकरी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में ऐलान करते हुए कहा कि इस वार्षिक फास्टैग पास की वैलिडिटी एक साल तक के लिए होगी। फास्टैग के वार्षिक पास को इसलिए लाया गया है ताकि देशभर में 60 किलोमीटर के दायरे में कटने वाले टोल से जुड़ी पुरानी समस्याओं का समाधान हो सके।
किन वाहनों को मिलेगा पास
फास्टैग के वार्षिक पास की सुविधा फिलहाल गैर-व्यवसायिक निजी वाहनों के लिए मान्य होगी। इस पास का मुख्य उद्देश्य टोल भुगतान प्रक्रिया को आसान बनाना है। इससे हाईवे पर सफर करने का समय कम होगा और टोल प्लाजा पर पेमेंट से जुड़े विवाद समाप्त होंगे। वार्षिक पास नीति से लाखों निजी वाहन चालकों को हाईवे पर तेज, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव मिलेगा।
विज्ञापन
क्या 1 साल के पहले खत्म हो सकता है पास
जी हां, आपका वार्षिक फास्टैग पास 1 साल पहले भी खत्म हो सकता है। इस वार्षिक पास की कीमत 3,000 रुपये रखी गई है और इसका इस्तेमाल आप एक साल या 200 यात्राओं तक ही कर सकते हैं। यानी लिमिट खत्म होने पर आपको दोबारा फास्टैग रिचार्ज करना होगा या सब्सक्रिप्शन लेनी पड़ेगी।