फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   BYD’s New Hybrid Hatch Claims Over 1,000 KM Range on One Tank

BYD ने पेश की नई Dolphin G DM-i: 1000km+ रेंज वाली हाइब्रिड हैचबैक, क्या भारत भी आएगी?

Thu, 28 May 2026 05:21 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Suyash Pandey Updated Thu, 28 May 2026 05:21 PM IST
सार

BYD Dolphin G DM-i: बीवाईडी ने यूरोप के लिए अपनी नई Dolphin G DM-i प्लग-इन हाइब्रिड हैचबैक पेश कर दी है। यह कार ईवी जैसी ड्राइविंग एक्सपीरियंस के साथ पेट्रोल इंजन की लंबी दूरी की सुविधा भी देगी। खास बात यह है कि बीवाईडी ने हाल ही में भारत में भी DM-i हाइब्रिड टेक्नोलॉजी को टीज किया है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी जल्द भारतीय बाजार में प्लग-इन हाइब्रिड गाड़ियां लॉन्च कर सकती है। माना जा रहा है कि Atto 2 DM-i या Sealion 6 सबसे पहले भारत आ सकते हैं।

विज्ञापन
BYD’s New Hybrid Hatch Claims Over 1,000 KM Range on One Tank
BYD Dolphin G DM-i - फोटो : BYD

विस्तार

मशहूर कार निर्माता कंपनी BYD (बीवाईडी) ने यूरोपियन मार्केट के लिए अपनी नई हैचबैक कार Dolphin G DM-i से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा दिया है। यह एक प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) कार है। खास बात यह है कि कंपनी ने अपनी अन्य चीनी कारों को मॉडिफाई करने के बजाय, इस कार को शुरुआत से ही खास तौर पर यूरोपियन ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया है।

विज्ञापन


यह कार उन ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) जैसी ड्राइविंग का मजा तो लेना चाहते हैं। लेकिन चार्जिंग स्टेशनों पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहना चाहते। यूरोप में इसकी डिलीवरी 2026 के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इसकी कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यह Honda Jazz Hybrid से काफी सस्ती होगी। दिलचस्प बात यह है कि BYD India ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर DM-i हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का टीजर भी जारी किया है। इससे भारत में भी जल्द ही बीवाईडी की प्लग-इन हाइब्रिड कारें आने की उम्मीद जग गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


1 हजार किमी से ज्यादा की दमदार रेंज

Dolphin G DM-i की लंबाई 4,160 mm है। यूरोपियन मार्केट में इसका सीधा मुकाबला Volkswagen Polo और Toyota Yaris जैसी कारों से होगा। जहां ज्यादातर प्रतिद्वंद्वी कारें माइल्ड या स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक इस्तेमाल करती हैं, वहीं डॉल्फिन G में फुल प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फुल टैंक और फुल चार्ज होने पर यह कार 1 हजार किलोमीटर से ज्यादा की रेंज दे सकती है। यह रेंज यूरोप में बिकने वाली कई फुल-इलेक्ट्रिक हैचबैक कारों से काफी ज्यादा है।


इंजन और पावर (संभावित)

बीवाईडी का कहना है कि उनका DM-i सिस्टम मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक ड्राइविंग पर फोकस करता है। इसमें पेट्रोल इंजन का काम मुख्य तौर पर बैटरी को चार्ज करना और लंबी दूरी तय करने में मदद करना है। हालांकि इसकी पूरी तकनीकी जानकारी अभी आनी बाकी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें Atto 2 DM-i SUV वाला ही इंजन सेटअप मिलेगा:

  • 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन
  • फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर
  • BYD की मशहूर ब्लेड बैटरी टेक्नोलॉजी

ग्लोबल मार्केट में Atto 2 DM-i में 7.8 kWh और 18 kWh बैटरी पैक के विकल्प मिलते हैं। ये सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड (बिना पेट्रोल के) पर 40 से 90 किलोमीटर तक की रेंज देते हैं। ज्यादा स्पीड पर इसका पेट्रोल इंजन सीधे पहियों को पावर देने लगता है। इससे कार की परफॉरमेंस और माइलेज बेहतर होता है।


यूरोप में ही हो सकता है प्रोडक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Dolphin G DM-i का प्रोडक्शन हंगरी (यूरोप) में बीवाईडी के नए प्लांट में हो सकता है। लोकल प्रोडक्शन होने से कंपनी को यूरोपियन प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर मुकाबला करने में मदद मिलेगी और चीन से आयात पर निर्भरता भी कम होगी।


भारत में भी बीवाईडी हाइब्रिड कारों की तैयारी

Dolphin G हैचबैक तो शायद अभी भारत न आए, लेकिन BYD India ने हाल ही में BYD DM-i और Super Plug-in Hybrid EV का टीजर जारी किया है। हाल ही में भारत की सड़कों पर दो कारों Sealion 6 PHEV और Atto 2 क्रॉसओवर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। ग्लोबल मार्केट में ये दोनों एसयूवी हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ आती हैं:


Atto 2 DM-i: यह एक कॉम्पैक्ट SUV है। इसके छोटे साइज और किफायती होने की संभावना के कारण यह भारतीय शहरों के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।
Sealion 6 DM-i: यह एक प्रीमियम मिड-साइज एसयूवी है, जो ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) ऑप्शन के साथ आती है।

वर्तमान में, बीवाईडी भारत में सिर्फ पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कारें बेचती है। अगर DM-i हाइब्रिड टेक्नोलॉजी यहां लॉन्च होती है तो यह भारतीय मार्केट में कंपनी का प्योर-इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट से बाहर पहला कदम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed