फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Buying a car becomes expensive during the festive season, know which companies have increased the prices

Cars Price Hike: फेस्टिव सीजन में कार खरीदना हुआ महंगा, जानें किन-किन कंपनियों ने बढ़ाए दाम

Mon, 02 Oct 2023 12:00 PM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Mon, 02 Oct 2023 12:00 PM IST
सार

अगर आप फेस्टिव सीजन के दौरान नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो इस बार आपको ज्यादा कीमत देकर कार खरीदनी होगी। किस कंपनी की ओर से किन कारों की कीमत बढ़ाई गई है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
Buying a car becomes expensive during the festive season, know which companies have increased the prices
car loan new - फोटो : i stock

विस्तार

फेस्टिव सीजन के दौरान कार कंपनियों की ओर से ग्राहकों को कई ऑफर्स दिए जाते हैं। लेकिन हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि अगर आप भी फेस्टिव सीजन में कार खरीदने जा रहे हैं तो किस कंपनी की ओर से किस पर पर कितना दाम बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


किन कंपनियों ने बढ़ाई कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की कई प्रमुख वाहन निर्माताओं की ओर से अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के मुताबिक होंडा, महिंद्रा, किआ और ह्यूंदै जैसी कंपनियों की ओर से कीमत में बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद अब फेस्टिव सीजन में इन कंपनियों की कारों को खरीदना महंगा हो गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  Budget Cars: इन नौ सस्ती कारों में मिलता है बेहतरीन ग्राउंड क्लियरेंस, जानें इससे क्या होता है फायदा?
विज्ञापन
विज्ञापन


किनकी बढ़ी कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से स्कॉर्पियो क्लासिक, स्कॉर्पियो एन, एक्सयूवी300, एक्सयूवी700 और थार जैसी एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। ह्यूंदै की ओर से भी वेन्यू और ट्यूशॉ की कीमत बढ़ाई गई हैं। वहीं होंडा की ओर से अमेज और सिटी के अलावा किआ की ओर से सेल्टॉस और कैरेंस की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है।


यह भी पढ़ें -  Faulty Spark Plug: अगर कार में स्पार्क प्लग हो जाए खराब, होने लगते हैं ये चार बदलाव, कभी ना करें नजरअंदाज

क्यों हुई बढ़ोतरी
लगभग सभी वाहन निर्माताओं की ओर से कीमत बढ़ाने को लेकर जानकारी दी गई है कि उन्होंने इनपुट कॉस्ट में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण कीमतों को बढ़ाया है। इसके अलावा कई कंपनियों की ओर से अपने उत्पादों को और बेहतर करने के कारण भी कीमत में बढ़ोतरी की गई है।

यह भी पढ़ें-  Carbon Fiber: क्या होता है कार्बन फाइबर, कितना होता है मजबूत, स्पोर्ट्स कारों में क्यों होता है इस्तेमाल

किन पर होगा असर
जब भी कोई व्यक्ति किसी कंपनी की कार को खरीदने से पहले बुक करवाता है तो उस समय कार की कीमत के मुताबिक पेमेंट देनी होती है। लेकिन अगर किसी कार पर वेटिंग चल रही है और उस कार को दो से तीन महीने या जब भी डिलीवरी दी जाती है, तब की कीमत पर ही कार को दिया जाता है। ऐसे में अगर किसी कार को बुक करवाते समय उसकी कीमत 10 लाख रुपये है और डिलीवरी के समय तक उसकी कीमत में एक लाख रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाती है तो ग्राहक को बढ़ी हुई कीमत पर ही कार को खरीदना पड़ता है।

यह भी पढ़ें - Car Battery Charge: सफर के दौरान हो गई है कार की बैटरी डिस्चार्ज, जानें कैसे करें बैटरी को चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed