BSA Gold Star: रॉयल एनफील्ड को चुनौती देने आ रही है यह दमदार बाइक, जानें कैसे होंगे फीचर्स और कीमत
रॉयल एनफील्ड को चुनौती देने के लिए जल्द ही भारतीय बाजार में नई कंपनी की एंट्री हो सकती है। कौन सी कंपनी भारतीय बाजार में आ सकती है। आइए जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में रॉयल एनफील्ड को कड़ी चुनौती देने के लिए ब्रिटिश कंपनी तैयारी कर रही है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि यह कंपनी कौन सी है, कब तक भारत में आ सकती है और किस कीमत पर बाइक लॉन्च कर सकती है।
मिलेगी रॉयल एनफील्ड को चुनौती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रिटिश दो पहिया वाहन बनाने वाली कंपनी बीएसए भारतीय बाजार में आने की तैयारी कर रही है। इस कंपनी के भारत में आने के बाद रॉयल एनफील्ड को कड़ी चुनौती मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Flex Fuel Bike: जल्द आएंगी फ्लेक्स फ्यूल बाइक्स, जानें टीवीएस किस बाइक में लाएगा यह तकनीक
किस बाइक को करेगी लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएसए कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में गोल्ड स्टार बाइक को लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक को 650 सीसी सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। जिससे रॉयल एनफील्ड की कॉन्टिनेंटल जीटी, सुपर मीटियोर जैसी बाइक्स को चुनौती मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Bike Tips: समझदारी से करें बाइक के इस खास स्विच का उपयोग, नहीं तो होंगे ये तीन नुकसान
क्या हैं खूबियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएसए की गोल्ड स्टार बाइक में 649 सीसी का इंजन होगा। जो सिंगल सिलेंडर फोर वॉल्व के साथ आ सकता है। इस इंजन से बाइक को 44 बीएचपी और 55 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। बाइक में 12 लीटर की क्षमता का फ्यूल टैंक होगा और इसका वजन करीब 213 किलोग्राम के आस-पास होगा। बाइक में एबीएस, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टेलीस्कोपिक फॉर्क्स जैसी कई खूबियां मिल सकती हैं।
यह भी पढ़ें - Bike Care Tips: अगर आपकी बाइक का इंजन ऑयल भी जल्दी होता है काला, हो जाएं सावधान नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
कितनी होगी कीमत
अभी कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में आने की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल तक कंपनी भारत में अपनी मौजूदगी दर्ज करवा सकती है। ऐसे में इस बाइक की भारत में अनुमानित कीमत करीब 3.30 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।
यह भी पढ़ें - Bike Problem: जब चलते हुए अचानक बाइक हो जाए बंद, हो सकते हैं ये तीन कारण, जानें समाधान